गणिनी गुरु माँ विशुद्धमति माताजी का 50 वा गणिनी पदारोहण महोत्सव शाश्वत तीर्थ सम्मेदशिखर जी तीर्थ पर त्रिदिवसीय महोत्सव के साथ 14 अप्रैल से मनाया जाएगा
सम्मेदशिखर
परम विदुषी त्रिलोक कल्याणी इस युग की सर्वाधिक दीक्षा प्रदात्री गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी जिन्हे आर्यिका दीक्षा लिए 54 वर्ष व्यतीत हो गए इसी के साथ उन्होने अपने कर कमलो से 50 से भी अधिक दीक्षा देकर अनेको बहनों मोक्षमार्ग की और अग्रसर किया है
यह सभी के लिए स्वर्णिम विषय ऐसी पावन गुरु माँ का 50 वा गणिनी पदारोहण महोत्सव शाश्वत तीर्थ सम्मेदशिखर जी तीर्थ पर सम्पन्न होने जा रहा है इस आयोजन की शुरुआत 14 अप्रैल 2023 को होगी

समस्त आयोजन जैन कच्छी भवन, मधुबन, पारसनाथ, सम्मेद शिखर, झारखंड मे सम्पन्न होगे

14 अप्रैल 2023 की प्रातः 5:45 बजे देवाज्ञा, गुरु आज्ञा ,घट यात्रा ।प्रात: 6:30 बजे पांडाल शुद्ध, मंडप उद्घाटन, सकली करण, इंद्रप्रतिषठा, अभिषेक, शांति धारा ,मंडल प्रतिष्ठा ।प्रातः 9:00 बजे मंगल मां विशुद्ध विज्ञ देशना।प्रातः10:00 बजे जिनसहस्त्रनाम विधान प्रारंभ होगा। इस महामहोत्सव का शुभारम्भ ध्वजारोहण से होगा।


माँ विशुद्ध कुलरत्न श्रीमान विजयचंद जैन अम्बासारिया एटा निवासी परिवार के कर कमलो से सम्पन्न होगा। इसी क्रम मे आहार चर्या उपरांत दोपहर 2:30 बजे सहस्त्रनाम विधान। शाम 7:00 बजे महाआरती शाम 7:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम।(आदर्श साधिका की लोकोत्तर यात्रा) होगा

आयोजन के स्वर्णिम मंडप के उद्घाटन श्रीमान मुकेश रजनीश विवेक एडवोकेट वन्दित जैन दिल्ली परिवार द्वारा होगा

दिनांक15 अप्रैल 2023 को प्रातः 5:00 बजे मंगल प्रार्थनाप्रातः 6:00 बजे अभिषेक शांतिधारा, पूजन ,प्रवचन, विधान
दोपहर 2:00 बजे विश्व शांति महायज्ञ ,सहस्त्रनाम पूर्णाहुति।

शाम 6:30 बजे महा आरती एवं खुशबू जैन नाइट (भजन संध्या) आहूत होगी शनिवार 16 अप्रैल की बेला मे प्रात बेला मे अभिषेक शांतिधारा चरण प्रक्षालन मंगल आरती वह दोपहर की बेला मे माँ विशुद्ध विनयांजलि सभा गुरु माँ की आरती आभार इस आयोजन मे अपनी विशेष प्रस्तुति श्री वीर जैन व्यायामशाला जयघोष एवम जय गुरु माँ विशुद्ध जयघोष देगे आयोजन की मुख्य अतिथि टोंक राजस्थान जिलाप्रमुख श्रीमती सरोज नरेश बंसल रहेगी इस महोत्सव मे गौरव अध्यक्ष के रूप मे श्रीमान अशोक मंजू पहाड़िया कोटा अपनी सहभागिता प्रदान कर रहे है

महोत्सव का विशेष आकर्षण

इस महामहोत्सव का विशेष आकर्षण केंद्र बिंदु यह रहेगा जब गुरु माँ की सेवा मे अपना तन मन धन समर्पित करने वाले व्यक्तित्व संघपति श्रीमान कैलाश जैन किरण जैन खेडा कोटा का अभिनन्दन किया जाएगा इसी के साथ पूज्य गुरु माँ के चरणों का प्रक्षालन स्वर्ण एवं रजत कलशो के द्वारा संघपति श्रीमान कैलाश जैन किरण जैन खेडा ,श्रीमान भागचंद, देवेन्द्र, अमन, शोभित टोंग्या कोटा,विशुद्ध कुल शिरोमणि श्री इन्द्रधव्ज जैन शिकोहाबाद, विशुद्ध कुल शिरोमणि श्रीकुमार भाई भावेश शाह भावनगर गुजरात पुण्यार्जक श्रेष्टी श्रीमान उत्तमचंद निर्मला बडजात्या कोटा, श्रीमान ललित चित्रा गंगवाल कोटा, श्रीमान नरेन्द्र जैन वीर एम्पोरियम एटा को प्राप्त होगा
आयोजन के मुख्य पुण्यार्जक

इस महामहोत्सव मे जो आयोजन का प्रसारण जिनवाणी चैनल पर हम लाइव देखेगे उसके पुण्यार्जक श्रीमान अशोक अमित जैन दिल्ली, वस्त्र भेट के पुण्यार्जक श्रीमान अशोक जैन सिरस, भामाशाह भागचंद महावीर ललित लुहाडिया कोटा, शास्त्र भेट श्री संजय कुमार सुनीता सोमित सचिन जैन लश्कर ग्वालियर, पिच्छी भेट श्रीमान कुलदीप वैभव दिल्ली को प्राप्त हो रहा हैं।

इसी के साथ समवसरण पुण्यार्जक श्रीमान मोहनलाल पंकज नीरज पलाश नक्ष जैन कासलीवाल सवाईमाधोपुर, महामंडल विधान मे सोधर्म इंद्र श्री आनंद जैन, पारस ज्वेलर्स, एटा सनतकुमार इंद्र श्रीमान अभय मोना टोंग्या,बड़नगर ईशान इंद्र श्री प्रियांशु रिया,लश्कर,ग्वालियर माहेन्द्र इंद् श्री पंकज श्रीमति सोनिया पराणा वाले जयपुर, कुबेर श्री विनेश (पिंटू) -प्रीति जैन ग्वालियर रहेगे

यह महामंडल विधान प्रतिष्ठाचार्य अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वाणी भूषण पंडित संहितासूरि श्री अजित शास्त्री, ग्वालियर एवम बाल ब्र. आशीष भैया जी (पुण्यांश)के द्वारा सम्पन्न होगा साथ ही अपनी स्वर लहरिया भोपाल स्वर सम्राट केशव एंड पार्टी बिखेरेगे इस आयोजन मे भोजन कक्ष उद्घाटन श्री त्रिलोकचंद मयंक सांवला,रामगंजमंडी के कर कमलो से होगा


इसी के साथ आयोजन मे पधारे समस्त स्नेह भोज का पुण्य लाभ श्री अजित सेठी,रामगंजमंडी, श्री अपूर्व बेबी लुहाड़िया कोटा, श्री प्रमोद श्रीमति ज्योति बावड़ी वाले, जयपुर डॉ मनोज जैन- डॉ. आभा जैन, उज्जैन, श्रीमति रमा जैन, आगरा को प्राप्त हो रहा है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
