मुनि श्री विराट सागर महाराज संघ का आचार्य श्री समय सागर महाराज से हुआ महामिलन दर्शन कर हुए भावुक और कहा आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के बाद अब आचार्य श्री समय सागर महाराज जी पालनहारे

धर्म

मुनि श्री विराट सागर महाराज संघ का आचार्य श्री समय सागर महाराज से हुआ महामिलन दर्शन कर हुए भावुक और कहा आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के बाद अब आचार्य श्री समय सागर महाराज जी पालनहारे
जबलपुर
जबलपुर की धरा शुक्रवार की बेला पावन एवम पुनीत बन गई यह क्षण थे आचार्य श्री समय सागर महाराज महाराज से मुनि श्री 108 विराट सागर महाराज संघ का मिलन हुआ यह क्षण भावुक कर देने वाले थे मौजूद भक्त इन दृश्यों को अपने नेत्रों से एक टक निहार रहे थे। जयकारों की गूंज सुनाई पड़ रही थी। यह मिलन विनय भाव का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रहा था।

 

 

धर्म सभा में पूज्य मुनि श्री 108 विराट सागर महाराज काफी भावुक थे उन्होंने कहा कि आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज के बाद अब आचार्य श्री समय सागर महाराज ही हमारे पालनहारे हैं।

विशेष प्रकाश डालते हुए मुनि श्री ने कहा कि जब आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज इस धरती से प्रयाण हुआ।मन इतना चिंतित व्यथित हुआ मेरा ही नहीं हर किसी का हुआ। अब क्या होगा आचार्य गुरुवर की दृष्टि इतनी विशाल थी की उन्होंने समय सागर महाराज को आचार्य पद दियाआचार्य समय सागर महाराज को देख नहीं लगता कि आचार्य श्री अब हमारे बीच नहीं है।

उन्होंने कहा कि जब एक वर्ष के बाद आज आचार्य भगवन समय सागर महाराज के दर्शन हुए तो ऐसा लगा कि आचार्य विद्यासागर महाराज आ रहे हैं। हम आचार्य भगवान की ऋणी हैं जैसा स्नेह आशीष अनुशासन आचार्य भगवंत के पास था वैसा ही अनुशासन आचार्य समय सागर जी महाराज के पास है।

 

अब गुरु जी तो चले गए हमारे पालनहार तारणहार अब आचार्य श्री समय सागर जी महाराज हैं।

अंत में कहा की जीवन की अंतिम सांस और जीवन जब अंतिम आंखें देखू तो आपके ही चरणों में हो।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *