वीरोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी ने मुनि श्री सुधा सागर महाराज को बांगड़ में चातुर्मास करने का निवेदन करते हुए जिनालय के निर्माण की प्रगति के बारे में बताया।

धर्म

वीरोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी ने मुनि श्री सुधा सागर महाराज को बांगड़ में चातुर्मास करने का निवेदन करते हुए जिनालय के निर्माण की प्रगति के बारे में बताया।
वीरोदय
बांसवाड़ा के समीप पूज्य मुनि श्री सुधा सागर महाराज की प्रेरणा से निर्मित वीरोदय तीर्थ समिति ने आगरा पहुंचकर पूज्य मुनि श्री सुधा सागर महाराज का मंगल आशीर्वाद लिया एवं उन्हें श्रीफल भेंट करते हुए आगामी चातुर्मास बांगड़ में करने का निवेदन किया।

       

इस प्रतिनिधि मंडल में कमेटी के उपाध्यक्ष राजेश गांधी सुशील घोड़ा, क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष मोहनलाल पिड़ारामिया धनपाल लालावत आदि शामिल रहे। श्री प्रदीप भैया जैन सुयश ने भक्त समूह के साथ तीर्थ पर बन रहे पाषाण से निर्मित मुख्य मंदिर, चौबीसी मंदिर, नधावर्तक, स्वास्तिक, समोसरण मंदिर, सहस्त्र कूट जिनालय के निर्माण में हो रहे विकास कार्य एवं गतिविधि के बारे में महाराज श्री को बताया। साथ में संगीत की स्वर लहरियों से सभी को भक्ति से ओतप्रोत कर देने वाले ब्रह्मचारी विनोद भैया भी मौजूद रहे

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

भक्त की भक्ति से भगवान भी रास्ता बदल देते हैं महाराज श्री


समिति सदस्यों को एवं समस्त वागड़ वीडियो को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। महाराज श्री ने संबोधित करते हुए कहा कि भक्ति की भक्ति से भगवान भी रास्ता बदल देते हैं। और इसीलिए अपनी भक्ति को बढ़ाओ जिससे आप सभी की भावना पूर्ण हो।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *