स्वस्तिधाम जहाजपुर से1करोड़ का सोना चोरी
जहाजपुर
भीलवाड़ा के जैन मंदिर से करीब 1 करोड़ कीमत का सोना चोर ले गए। इसके साथ ही 3 किलो चांदी और अष्टधातु से बना कछुआ भी चोरी हुआ है। घटना गुरुवार रात करीब12 से एक बजे की बीच की बताई जा रही है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
चोरी की जानकारी मिलने के बाद जहाजपुर स्थित स्वस्तिधाम जैन मंदिर (जहाज जैन मंदिर) एडिशनल एसपी राजेशआर्य सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। प्रतिमा पर लगा आभामंडल (पीछे वाले हिस्से) गायब था। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पता चला कि चोर आभामंडल ले गया। इस पर 1 किलो 300 ग्राम सोना लगाथा। इसकी कीमत 1 करोड़ 30 लाख रुपए आंकी गई है। इसआभामंडल पर 3 किलो चांदी भी लगी थी। इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपए है।

चुन्नी के सहारे खिड़की से निकला चोर
सीसीटीवी फुटेज में एक चोर सफेद शर्ट और नीली पैंट में नजर आ रहा है। कुछ देर वह प्रतिमा के आसपास टहलताहै, फिर प्रतिमा के पीछे लगे आभामंडल को उठा लेता है।यह आभामंडल सोने और चांदी से बना था। आभा मंडल को लेकर चोर खिड़की से चुन्नी का फंदा लगाकर नीचे उतर कर चला जाता है।
मंदिर कमेटी ने रिपोर्ट दी
स्वस्ति धाम दिगंबर जैन मंदिर की कमेटी की ओर से जहाजपुर थाने में रिपोर्ट दी गई है। रिपोर्ट में बताया कि मंदिर में मुनि सुव्रत नाथ भगवान की प्रतिमा गर्भ में स्थापित है। इस प्रतिमा के सिर के पीछे एक सूर्य का आभामंडल लगाहुआ है। ये आभामंडल सोने और चांदी का बना हुआ है। चोरआभामंडल समेत सोने की पॉलिश से बने यंत्र और अष्टधातु का कछुआ ले गया।
50 लोग भी प्रतिमा को उठा नहीं पाए
भीलवाड़ा में श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ भगवान का जहाज की आकृति का मंदिर है। कहा जाता है कि 2013 में मंदिर से 4 किलोमीटर दूर महावीर जयंती पर एक मुस्लिम समाज के व्यक्ति के घर से श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ भगवान की प्रतिमा
निकली। प्रशासन ने जेसीबी मंगवाकर प्रतिमा को अपने कब्जे
में लेने के लिए निकालने का प्रयास किया। इसके बाद जैन
समाज के लोगों ने मिलकर प्रतिमा को उठाकर एक ठेले पर
रख दिया। प्रतिमा को लेकर मंदिर के तहखाने में स्थायी रूप
से विराजमान कर दिया। इसके बाद 50 लोगों ने मिलकर जोर
लगाया, लेकिन प्रतिमा को नहीं हिला सके।

