राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत नजर आई भारत विकास परिषद द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली

देश

राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत नजर आई भारत विकास परिषद द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली
रामगंजमडी
संपूर्ण भारत वर्ष में मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत विकास परिषद के तत्वावधान में रामगंजमंडी नगर में एक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया , इस आयोजन में कैलाश माहेश्वरी, संजय पतीरा,राधेश्याम संघवी, आशीष गुप्ता,संजय सतीजा,दीपक पाराशर, भगवान सिंह धाकड़, प्रकाश धारीवाल, बालाराम गुप्ता, ब्रजेश उपाध्याय,मदनलाल शर्मा गोवर्धन गोड, रजनीश गुप्ता, प्रकाश बलवानी, विनोद शर्मा, संजय विनायका,लव शर्मा,संजय विजावत, सुनील जैन, संदीप गांधी, दिनेश डपकरा, अंकित सेठीया, अशोक सेठीया, पंकज सोनी, ब्रजेश खंडेलवाल, प्रदीप शाह, विजय गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, अजय ठोरा,परिषद सदस्यों के अतिरिक्त अजय डांगी,अभिषेक लुहाड़िया, ब्रजेश पोरवाल, रजनीश पोरवाल ,(मोबाइल एसोसिएशन), महेन्द्र सामरिया (नेता प्रतिपक्ष),अखलेश मेड़तवाल,(कोटा स्टोन व्यापार संघ- सचिव )मुकेश धाकड़ (अध्यक्ष कृ.उ.म.) दिनेश गुप्ता, रूखमणी गहलोत,राजकुमारी नागर, विजय शाह, संपत सोनी,यशवंत शाह, ,हिमांशु, हार्दिक सतीजा,अंजनी शर्मा आदि व्यापारी संगठनो का सहयोग रहा।
आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा सेंट मैरिज स्कूल का बेंड,


इस आयोजन में – सेंट मैरिज स्कूल का बेंड,आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा। बैंड की बज रही धुन के वातावरण देश भक्ति से ओत प्रोत हो गया। स्कूल की और से पांडे सर, मार्टिन सर, उषा मैम, बच्चों का सहयोग रहा ।। देश प्रेम से ओत प्रोत इस रैली में जगह -जगह पुष्प वर्षा की गई व कई जगह रैली का भाव भीना स्वागत भी किया गया।

हरी झड़ी दिखाकर हुआ रैली का शुभारभ

 


इस रैली का प्रारंभ श्री विनोद कुमार मीणा (sdm सा.), श्री प्रवीण नायक (डीवाईएसपी सा.), श्री देवीलाल सैनी (नगर पालिका अध्यक्ष रामगंजमडी ) ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह तिरंगा यात्रा रैली स्टेशन चौराहे से प्रारंभ होकर शाहजी चौराहे होते हुए माल गोदाम चौराहा ,सरकारी कुआं , पन्नालाल चौराहा,अंबेडकर चौराहा होते हुवे पुनः गांधी चौक पहुंची।

मार्ग
में राष्ट्रपिता महात्मा गांघी, शहीद पन्नालाल यादव, संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर, शहीदे आजम भगतसिंह को माल्यार्पण किया गया।


अंत मे राष्ट्र गान के साथ रैली का समापन किया गया। इस रैली में हर कोई तिरंगा रैली में हर कोई तिरंगा लहराते हुए चल रहा था भारत माता की जय, जय जवान जय किसान के नारों से वातावरण देशभक्ति से परिपूर्ण था।क्या बच्चें,क्या जवान हर कोई बस देश भक्ति से लबरेज दिखा।इस तरह के आयोजन देश प्रेम, देश भक्ति,देश के प्रति समर्पण भाव की ज्योति को प्रज्ववलित करते है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *