नैनवा की जैन मारवाड़ा परिवार की मधुरिमा जैन बनी सीए
नैनवा 12 जनवरी 2024 शुक्रवार
नैनवा की धार्मिक परिवार की मधुरिमा जैन मारवाड़ा चार्टर्ड एकाउंट की परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण होने पर दिगंबर जैन समाज नैनवा ने बहुत-बहुत बधाई एवं आभार व्यक्त किया है।
महावीर कुमार जैन सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय सेठ कमल कुमार मारवाड़ा के सुपुत्र सुनील मारवाड़ा पूर्व पार्षद की बेटी है मम्मी राधिका मारवाड़ा के अथक प्रयासो से जैन संस्कारों के कारण ही यह सफलता मिली है।





मधुरिमा ने बताया की माता पिता की आशीष एवम उनकी प्रेरणा को ही इस सफलता का श्रेय देती हु। उन्हीं के कारण मुझे सफलता प्राप्त हुई है। मधुरिमा का छोटा भाई उमंग मारवाड़ा उदयपुर से एमबीबीएस कर रहा है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
