पक्षियों की सेवा करना भी पुण्य का कार्य- पवन सांवलियाभीषण गर्मी के चलते जीव दया हेतु निवाई शहर में पक्षियों के लिए लगाए परिण्डे
निवाई- जैन सोशल ग्रुप प्रज्ञा निवाई के तत्वावधान में अनन्ता नगर इन्द्रा कालोनी में भीषण गर्मी के चलते जीव दया हेतु पक्षियों के पानी के लिए परिण्डे लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता पवन सांवलिया रहे एवं अध्यक्षता कर रहे कार्यक्रम संयोजक विमल जौंला ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पवन सांवलिया ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना एक अनुकरणीय कार्य है। उन्होंने कहा मानव सेवा के साथ पक्षियों की सेवा करना भी पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप प्रज्ञा के पदाधिकारी नरेश जैन अक्षांत जैन बड़ागांव महिला मण्डल की सुनीता जैन बड़ागांव कृष्णा जैन, मधुबाला झिराणा, शिमला शर्मा, प्राची जैन, इन्द्रा शिवाड़ शिमला जैन सहित कई पदाधिकारियों ने पक्षियों के लिए परिण्डे लगाकर प्रतिदिन पानी डालने का संकल्प लिया। जैन सोशल ग्रुप प्रज्ञा के अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराणा एवं सचिव विमल जौंला ने बताया कि परिन्दो के पानी के लिए कई स्थानों पर सैकड़ों परिण्डे लगाए गए हैं और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। जैन सोशल ग्रुप कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया।
