गणिनी आर्यिका 105 विजय मति माताजी सानिध्य में 23 दिवसीय कल्याण मंदिर अखंड महामंडल विधान भक्ति भाव के साथ हो रहा है आयोजित
अलवर
राजस्थान का सिंहद्वार कहे जाने वाले अलवर शहर के शिवाजी पार्क श्री दि. जैन सम्भवनाथ मंदिर सन्त भवन में परम पूज्य भारत गौरव गणिनी आर्यिका रत्न श्री विशुद्ध मति माताजी की सुयोग्य शिष्यापरम पूज्या सौम्य मूर्ति चारित्र नंदिनी बालयोगिनी गणिनी आर्यिका रत्न 105 श्री विजय मति माताजी ससंघ का 39 वां वर्षायोग अतीव धर्म प्रभावना के साथ वर्षायोग हो रहा है।
अत्यंत भक्ति भाव के साथ पूज्य माताजी संघ सानिध्य एव संघस्थ जिनधर्म प्रभाविका बाल ब्र. विदुषी बहिन बाल ब्र.अल्पना दीदी के कुशल निर्देशन में23 दिवसीय श्री कल्याण मंदिर महामण्डल विधान अखण्ड अनुष्ठान*अभूतपूर्व प्रभावना के साथ 9 जुलाई से भक्ति भाव के साथ हो रहा है। इस आयोजन की भव्यता इतनी है की यह अपनी अनुपम उल्लास लिए हुए हैं।यह अनुष्ठान 31 जुलाई को संपन्न होगा।

अशोक जैन अध्यक्ष शिवाजी पार्क अलवर ने बताया कि 1 अगस्त 2023 को विधान की हवन पूर्णाहुति के उपरांत भव्य शोभायात्रा जिसमें ध्वज वाहक घुड़सवार,भजन मंडली, झांकियां, बग्घियां इत्यादि पूर्ण लवाजमें के साथ भव्यता के साथ अलवर शहर में निकाली जाएगी।

समस्त क्रियाएं संपन्न होने के उपरांत सामूहिक वात्सल्य भोज का आयोजन भी किया जाएगा। सभी से इन भव्य आयोजनों में भाग लेने की अपील की गई है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
