शानि अमावस्या मेला पर लगा श्रद्धालुओं का रेला
अनंतनाथ भगवान का ज्ञान व मोक्ष कल्याणक मनाया साथ ही अरहनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया
जहाजपुर
दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र स्वस्ति धाम जहाजपुर पर शनिवार के दिन शनि अमावस्या मेला भरा जिसमें श्रद्धालुओं का रेला लगा इस मेले में पूरे भारतवर्ष से भक्त आए |सुबह सबसे पहले मुनिसुव्रतनाथ विधान किया गयाभगवान का प्रथम कलश करने का सौभाग्य श्रीमान सुरेश कुमार बीना मनीष कुमार मुरादाबाद चान्सलर तीर्थंकर महावीर युनिवर्सिटी मुरादाबाद ने प्राप्त किया वभगवान की शांति धारा करने का सौभाग्य श्रीमानशान्तिदेवीअनिल कुमार आशा आनन्द कुमार मिनाक्षी कानपुर वालों को प्राप्त हुआ चार कलश नरेन्द्र बबीता पाटनी कलकत्ता राकेश श्री सेठी को मिला 108 कलशौ से अभिषेक किया गया।
शनि अमावस्या मेले में मुरैना दिल्ली इंदौर देवली कलकत्ता कानपुर कोटा मुंबई गुवाहाटी भीलवाड़ा शाहपुरा जयपुर अजमेर ब्यावर और भी कई स्थानों के साथ विदेश से भी लोगों ने होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


स्वस्तिधाम प्रणेत्री काव्य रत्नाकर परम विदुषी लेखिका गणिनी आर्यिका105 स्वस्ति भूषण माताजी क्षुल्लक परिणाम सागर जी . क्षुल्लिका अर्हतमति एवं संस्कृति भूषण माताजी ब्र. प्रियंका दीदी के सानिध्य में शनि अमावस मेला सम्पन्न हुआ साथ ही अनन्त भगवान का ज्ञान व मोक्ष कल्याणक व अरहनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व पर निर्वाण लाडू चढाकर मनाया गया
स्वस्ति धाम प्रणेता आर्यिका 105 स्वस्ति भूषण माता जी ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए बताया कि भगवान पर अभिषेक करने से भगवान को स्पर्श करने का मौका मिलता है जिससे अनंत सुखों की भावना मिलती है ।कई जन्मों के पुण्य संचय होने के बाद मनुष्य जन्म और उसमें भी जैन कुल मिला है हम बड़े सौभाग्यशाली हैं कि हमें आजआहार दान देने का भगवान का अभिषेक करने का और पूजा अर्चना करने का सौभाग्य मिल रहा हैअतः हमें इस मनुष्य जन्म को सार्थक सिद्ध करना है कार्यक्रम के दौरान समाज के सभी लोग एवं महिलाएं उपस्थित थी

कार्यक्रम के पश्चात माताजी की आहार चर्चा संपन्न हुई
सुबह से ही भगवान का अभिषेक करने के लिए भक्तों की लाइन लग गई


सभी ने अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए भगवान से प्रार्थना की
अभिषेक शांतिधारा की बोली का कार्यक्रम भानु जी जैन एवं वरुणजी शास्त्री के निर्देशन में हुआ संगीतकार सत्येन्द्र जैन ने मधुर ध्वनि से सभी भक्तो को भाव विभोर कर दियाअभिषेक व्यवस्था में सहयोग करने में विकास जैन अनिल जी मनीष राजू छाबड़ा राजू पोदार आदि जन उपस्थित थे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
