निर्यापक श्रमण मुनि श्री समता सागर महाराज मुनि संघ का श्री सम्मेदशिखर में मंगल प्रवेश18 मई को प्रातःकालीन बेला में सम्भावित

धर्म

निर्यापक श्रमण मुनि श्री समता सागर महाराज मुनि संघ का श्री सम्मेदशिखर में मंगल प्रवेश18 मई को प्रातःकालीन बेला में सम्भावित
पारसनाथ
निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108समता सागर जी महाराज, मुनि श्री पवित्रसागर महाराज (ससंघ) का तीर्थराज श्री सम्मेद शिखर जी में मंगल प्रवेश रविवार 18 मई 2025 को संभावित प्रवेश होने की संभावना।

 

 

उनकी मंगल अगवानी गुणायतन में विराजमान मुनिश्री पूज्य सागर जी महाराज, तथा मुनि श्री अतुल सागर जी महाराज,ज्येष्ठआर्यिका श्री गुरुमति माता जी ससंघ एवं
आर्यिकारत्न दृढ़मति माता जी ससंघ के साथ श्री सकल दि. जैन समाज मधुबन के समस्त कार्यकर्ता एवं समाजबंधु करेंगे।

सभी से अपील की गई हैं कि हम और आप सभी इस मंगल अगवानी में साक्षी बनकर तीर्थवंदना करें तथा मुनि संघ,आर्यिका संघ का आशीर्वाद भी प्राप्त करें।

तीर्थ की वंदना हेतु महाराज श्री ने 1000 किलोमीटर की पदयात्रा की
प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया की मुनिसंघ ने चंद्रगिरी डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ से इस महा यात्रा की भीषण गर्मी में शुरुआत की थीं एवं लगभग 1000 किलोमीटर की दूरी तय करके शाश्वत सिद्धक्षेत्र श्री सम्मेद शिखरजी जी पहुंच रहे है ।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *