वीरोदय तीर्थ पर आर्यिका विकाम्या श्री माताजी का हुआ मंगल आगमन एवं माताजी नेक्षेत्र का अवलोकन किया

धर्म

वीरोदय तीर्थ पर आर्यिका विकाम्या श्री माताजी का हुआ मंगल आगमन एवं माताजी नेक्षेत्र का अवलोकन किया
वीरोदय
परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज की परम शिष्या आर्यिका 105 विकाम्या श्री माताजी 3 पिच्छि ससंघ का मंगल प्रवेश वीरोदय तीर्थ पर हुआ।

 

 

मंगल प्रवेश की बेला पर क्षेत्र पर माता जी की आगमन पर वीरोदय तीर्थ क्षेत्र के उपाध्यक्ष गांधी राजेश ,शाह प्रघ्युमन , शाह लोकेश जैन एवं उपस्थित समस्त महानुभावों ने माताजी की भव्य आगवानी की।


धर्मसभा में माताजी को शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य वीरोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी को प्राप्त हुआ।

पूज्य माताजी ने दर्शन के तदुपरांत क्षेत्र का अवलोकन किया संध्या काल में माता जी के सानिध्य में भक्तामर जी आरती हुई। जिसमें मौजूद भक्त जनों ने पुण्य लाभ प्राप्त किया।

 

 

माताजी ससंघ का रात्रि विश्राम आज वीरोदय तीर्थ क्षेत्र में हुआ। शनिवार को प्रातः प्रातः 6:00 बजे माता जी का मंगल बिहार वीरोदय तीर्थ क्षेत्र से अंदेश्वर पारसनाथ तीर्थ क्षेत्र की ओर होगा।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *