दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप प्रज्ञा निवाई का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराणा एवं सचिव विमल जौंला नियुक्त
निवाई –
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन राजस्थान रीजन की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह जयपुर के भट्टारक जी की नसियां स्थित तोतूका सभागार में सामाजिक सोहार्द के साथ आयोजित किया गया जिसमें शपथ ग्रहण विधि का संचालन फेडरेशन के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका द्वारा किया गया जिन्होंने वर्ष 2025 – 26 हेतु नवगठित रीजन संभाग एवं जैन सोशल ग्रुप प्रज्ञा निवाई की कार्यकारिणी में अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराणा एवं मंत्री विमल जौंला को फेडरेशन के संविधाननुसार पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई।
नवगठित कार्यकारिणी में सुनील सुमन बज को रीजन अध्यक्ष, नीरज रेखा जैन को महासचिव, एवं प्रमोद सोनल जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी तरह टोंक जिला निवाई संभाग में अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराणा एवं सचिव विमल जौंला को नियुक्त किया गया। शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का संचालन सुनीता गंगवाल एवं सोनल जैन ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयपुर के अतिरिक्त जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार जैन एवं निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, रीजन अध्यक्ष राजेश बड़जात्या, राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष यशकमल अजमेरा, राष्ट्रीय परामर्शक एवं रीजन संस्थापक अध्यक्ष अनिल जैन रीजन कार्याध्यक्ष सुरेश जैन महिला अंचल अध्यक्ष शकुंतला बिन्दायका मंत्री सुनीता गंगवाल विनोद जैन कोटखावदा, पी सी छाबड़ा, महावीर प्रसाद बिन्दायका, प्रदीप जैन लाला ने जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों एवं धार्मिक सामाजिक सेवाभावी गतिविधियों की जानकारी दी।
