ओबरी में पांच दिवसीय ज्ञान गंगा महोत्सव का शुभारंभ, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ नारी को असली सम्मान उसके ससुराल मैं ही मिलता है : आचार्य पुलक सागर 

धर्म

ओबरी में पांच दिवसीय ज्ञान गंगा महोत्सव का शुभारंभ, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ नारी को असली सम्मान उसके ससुराल मैं ही मिलता है : आचार्य पुलक सागर 

ओबरी कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय ज्ञान गंगा महोत्सव का शुभारंभ रविवार को हुआ। पहले दिन धर्मसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रसंत आचार्य पुलक सागर महाराज ने जीवन मूल्यों, पारिवारिक संस्कारों और। सामाजिक सोच पर सारगर्भित विचार रखे।

 

 

 

 

आचार्य श्री ने कहा कि आज पत्थर के मकान तो तेजी से बन रहे हैं, लेकिन दिलों के मकान कमजोर होते जा रहे हैं। पहले के लोगों के दिल बड़े होते थे और मकान छोटे,जबकि आज मकान बड़े होगए हैं और दिल छोटे।उन्होंने कहा कि लोग मंदिरों में स्वर्ग खोजते हैं,लेकिन अपने ही घर को नरक बना। देते हैं। नारी सम्मान पर विशेष रूपसे बोलते हुए आचार्य श्री ने कहा कि नारी का वास्तविक सम्मान उसके ससुराल में ही होता है। उन्होंने कहा कि वे केवल कथा या ग्रंथ सुनाने नहीं आए हैं, बल्किजीवन का सार समझाने आए हैं,जिससे व्यक्ति अपने आचरण मेंसकारात्मक बदलाव ला सके।

 

 

 

प्रवचन से पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मोली पंचोरी एवं बालिकाओं द्वारा मंगलाचरण से हुआ । आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन संदीप गोदावत परिवार ने किया, वहीं शास्त्र भेंट करने का लाभ अशोक गोदावत ने लिया। मंच संचालन सुरेन्द्र भैया एवं प्रवीण जैन। ने किया। शनिवार रात्रि को आनंद यात्रा के पश्चात श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री की आरती की। ज्ञान। गंगा महोत्सव के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महोत्सव के अंतर्गत आगामी दिनों में भी प्रवचन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

            संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *