समवशरण मंदिर इंदौर में हुआ गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ससंग का मंगल प्रवेश*

धर्म

समवशरण मंदिर इंदौर में हुआ गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ससंग का मंगल प्रवेश*

इंदौर, 10 मई 2025 – .

भारत गौरव श्रमणी गणिनी आर्यिका 105गुरु मां विज्ञाश्री माताजी ससंघ का बीस पंथी मंदिर से समवशरण मंदिर इंदौर के लिए मंगल विहार हुआ। माताजी ने लश्कर मंदिर, कल्याण भवन और इन्द्र भवन मंदिरों के भी दर्शन किये।

 

 

समवशरण मंदिर में उपाध्याय विश्रुत सागर जी एवं विभंजन सागर जी महाराज से वात्सल्य मिलन हुआ। माताजी की निर्विघ्न आहारचर्या संपन्न करवाने का सौभाग्य ब्र. अनिता दीदी जी को प्राप्त हुआ।

माताजी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “धन्य है वह धरती जहां गुरुओं और संतों के चरण पड़ते हैं। यह अपने सातिशय पुण्य का ही प्रभाव है जिसके कारण हम संतों की सेवा कर पाते हैं।”

 

माताजी ने आगे कहा कि “सच्चे देव – शास्त्र – गुरू की सेवा , वैयावृत्ति , दान आदि देने का असीम फल स्वर्ग आदि में अपना स्थान सुनिश्चित करना है।”

इस अवसर पर, महावीर कुमार जैन सरावगी जैन गजट संवाददाता ने माताजी के प्रवचन को सुना और उनके संदेश को सभी तक पहुंचाने का प्रयास किया।

महावीर कुमार जैन
सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा, जिला बूंदी, राजस्थान से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *