15 वर्षो के बाद आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज का हो रहा है उज्जैन में आगमन

धर्म

15 वर्षो के बाद आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज का हो रहा है उज्जैन में आगमन
उज्जैन
भगवान महावीर की तपोस्थली धर्मनगरी उज्जैन में इतिहास बनने जा रहा है।

 

जी हा उज्जैन नगर की पावन धरा पर, चर्या शिरोमणी, महा तपस्वी, सरस्वती पुत्र, धरती के देवता, समयसार के मूर्त रूप, कुंदकुंद के लघुनंदन, अद्वितीय वाणी के धनी, युग श्रेष्ठ श्री आचार्य भगवान श्री 108 विशुद्ध सागर जी महामुनिराज की
ऐतिहासिक बहुप्रतीक्षित संसंघ 30 से अधिक दिगम्बर मुनिराजों की भव्य आगवानी होगी।

 

उज्जैन वासियों को जिसका था 15 वर्षों से इंतजार, बस मिल जाए गुरु सानिध्य वह पूरा होने जा रहा है गुरुवर के कदम उज्जैन की और बढ़ रहे हैं और ऐतिहासिक आगवानी होने जा रही है।

 

प्रवेश दिनांक:–11 मई 2025 रविवारको प्रातः 6:30 बजेसिंधी कॉलोनी चौराहा से टॉवर चौक फ्रीगंज,चामुण्डा चौराहा,कोयला फाटक,निजातपुर होते हुए कार्यक्रम स्थल कालिदास मॉन्टेसरी स्कूल, VD मार्केट के पास, बुधवारिया, पहुंचेंगे। जहां आचार्य श्री के प्रवचन होगे।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *