अद्भुत चित्रकारी जिसमें होते अध्यात्म के दर्शन
श्री महावीरजी
देश के मशहूर कला संपादक ,वरिष्ठ पत्रकार और अनूठे चित्रकार श्री जैन कमल ने णमोकार मंत्र पर विश्व की ऐसी पहली पेंटिंग बनायी है जिसमें अक्षर और रंगों से ब्रह्म को पाने की आध्यात्मिक चित्रकारी की गयी है और इस नायाब पेंटिंग को राजस्थान के करौली जिले में स्थित प्रसिद्ध अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी के ध्यान केंद्र में स्थापित किया गया है।


इस मौके पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कर्नाटक धर्मस्थल के वीरेंद्र हेगड़े जी, जैन भामाशाह अशोक पाटनी, जिनवाणी चैनल के पवन गोधा जी सहित राजस्थान के कई मिनिस्टर उपस्थित हुये।
स्वाती जैन को दी गयी जानकारी के अनुसार जैन कमल ने बताया कि यह पेंटिंग एक साधारण पेंटिंग नहीं है बल्कि आपको अध्यात्म के दर्शन कराती है।


यह एक ऐसी पेंटिंग है जिस पर नजर टिकाने पर कोई भी साधक ध्यान की अवस्था में पहुंच जायेगा और उसे मंदिर और चैत्यालय होने का साक्षात अनुभव होने लगेगा।

जैन कमल ने ध्यान केंद्र की एक दीवार को पूरे विधि-विधान व मंत्रों के साथ अभिमंत्रित कर इस पेंटिंग को स्थापित किया। पेंटिंग में भगवान महावीर के गुणों को दर्शाते हुए उन्हें पांच तत्व क्षिति जल पावक गगन समीर के माध्यम से दर्शाया गया है। इस पेंटिंग में पूरे ढाई लाख बीजाक्षरों का समावेश है।
इससे इस पेंटिंग में समाहित ऊर्जा और आध्यात्मिक तरंगें जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती हैं।
विदित हो कि जैन कमल पहले ऐसे आर्टिस्ट हैं जिन्होंने अक्षरों को अपने चित्रों का माध्यम बनाकर इसे रंगों के साथ जोड़ा है और इन्हीं अक्षरों से ही ब्रह्म को पाने की कोशिश की गयी है।
कला के क्षेत्र में नित नये नवोन्मेष करने वाले जैन कमल आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए पेंटिंग को नया स्वरूप देते हैं। इससे पहले इन्होंने णमोकार मंत्र पर 150 से ज्यादा पेंटिंग्स की सीरीज भी बनायी है जिसकी एक एक पेंटिंग में लाखों मंत्रों का समावेश है।
अक्षरों के साथ नित नये प्रयोग करने वाले जैन कमल के प्रयासों से ही आज करोड़ों पाठक हर दिन इनके डिजाइन किये अक्षरों को पढ़ते हैं।
इनके प्रशंसकों में आचार्य श्री विद्यासागर, प्रमाण सागर की महाराज, आचार्य श्री प्रसन्न सागर महाराज, आचार्य श्री सुनील सागर महाराज, आचार्य श्री महाश्रमण व प्रीतिश नंदी जैसे संत और फिल्मकार शामिल हैं।
स्वाती जैन
हैदराबाद
7013153327 से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

