अतिशय क्षेत्र कैथुली में उत्तम सत्य धर्म की पूजा के साथ भगवान पुष्पदंत नाथ भगवान का निर्वाण लाडू किया गया समर्पित

धर्म

अतिशय क्षेत्र कैथुली में उत्तम सत्य धर्म की पूजा के साथ भगवान पुष्पदंत नाथ भगवान का निर्वाण लाडू किया गया समर्पित
रामगंजमंडी
नगर के समीप स्थित अतिशय क्षेत्र कैथुली में पर्यूषण पर्व पर भक्तों का आने जाने का सिलसिला बना हुआ है।

 

 

शनिवार की बेला में उत्तम सत्य धर्म की पूजा की गई एवं भगवान पुष्पदंत नाथ भगवान के निर्वाण कल्याणक अवसर पर निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। निर्वाण लाडू सुसज्जित तरीके से श्रीमती संगीता लुहाड़िया रामगंजमंडी बनाकर लाई।

उत्तम सत्य धर्म पर सर्वप्रथम श्री जी का अभिषेक एवं शांति धारा की गई। प्रथम अभिषेक करने का पुण्य लाभ
श्री विनोद विनय विनायका रामगंजमंडी को मिला,प्रथम शांतिधारा

 


श्री कमल रजत लुहाड़िया रामगंजमंडी को मिला,द्वितीय शांतिधाराश्री विनोद विनय विनायका, रामगंजमंडी को मिला। तृतीय शांतिधारा


नितेश ठाई रामगंजमंडी को भव्यांश जैन के जन्मोत्सव पर प्राप्त हुआ। इसके बाद भक्ति भाव के साथ सभी मौजूद भक्तों ने भक्ति में मग्न होकर पूजा अर्चना की और अपने कर्मों की निर्जरा की। मैं 1008 पुष्पदंतनाथ भगवान के निर्वाण कल्याणक के अवसर पर भगवान को निर्वाण लाडू समर्पित किया गया

 

 

जिसका पुण्य लाभ श्रीमान दिनेश राहुल, सानडा को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अतिशय क्षेत्र कमेटी के महामंत्री रितेश ठाई, देवेंद्र दुगेरिया, नितेश ठाई, विकास सेठिया, जंबू जैन, मुकेश जैन, अमित जैन भानपुरा से मौजूद रहे। एवं आसपास के कई क्षेत्रों के लोग धर्म आराधना करने क्षेत्र पर आए। समस्त आयोजन को विधि विधान से सिद्धार्थ जैन शास्त्री ने संपन्न कराया।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *