पूज्य मुनि श्री सुधासागर महाराज से गरोठ के समाज बंधुओ ने मंदिर के वास्तु सुधार हेतु लिया आशीर्वाद एवं वास्तुविद मनीष विनायका ने लिया मार्गदर्शन एवं आशीष
गरोठ
परम पूज्य तीर्थ उद्धारक निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 सुधासागर महाराज की प्रेरणा एवम मार्गदर्शन से अनेक तीर्थों का उद्धार एवम कायाकल्प हुआ है। उन्होंने जैन तीर्थों के संरक्षण में जो काम किया है वो अविस्मरणीय है।
जो भी उनके समीप जाकर मंदिर निर्माण एवम उनसे परामर्श एवं मार्गदर्शन के साथ आशीष लेता है गुरुदेव दोनों हाथ उठाकर आशीर्वाद देते हैं एवं मार्गदर्शन प्रदान करते हैं
इसी कड़ी में गरोठ दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष उमंग जैन सचिव रोहित कुमार जैन की अगुवाई में समाज बंधुओ का एक प्रतिनिधि मंडल महाराज श्री से मिला एवं मंदिर निर्माण एवं वास्तु सुधार हेतु मार्गदर्शन लिया सम्पूर्ण मंदिर का वास्तु निरीक्षण जाने माने वास्तुविद वास्तु सर के नाम से विख्यात रामगंजमंडी के मनीष विनायका कर रहे हैं।

उन्होंने गुरुदेव की सन्निधि में बैठकर अपनी और से किए जा रहे वास्तु सुधार के बारे में गुरुदेव को बताया काफी समय तक उन्होंने गुरुदेव से भी मार्गदर्शन प्राप्त किया महाराज श्री ने गरोठ समाज को एवम श्री विनायका को अपना आशीर्वाद दिया।


अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312




