काम कुमार नंदी महाराज की हुई निर्मम हत्या की मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने कड़े शब्दों में की भर्त्सना
पारसनाथ
जैन आचार्य काम कुमार नंदी महाराज की हुई निर्मम हत्या को लेकर जैन समाज में भारी रोष व्याप्त है इसको लेकर जगह-जगह प्रदर्शन ज्ञापन भी दिए जा रहे हैं वही अहिंसक समाज और दिगंबर मुनि पर इस तरह का कृत्य सचमुच निंदनीय और मानवता का हनन है।
इसको लेकर अनेक साधु-संतों ने भी अपनी आवाज उठाई है वही सम्मेद शिखर तीर्थ की तलहटी पर गुणायतन में विराजित मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने इस निंदनीय कृत्य की कड़े शब्दों में भर्त्सना की उन्होंने कहा ऐसे कार्य की जितनी निंदा की जाए कम है। इस तरह की क्रूरता जैन मुनि के साथ ही नहीं किसी के साथ भी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि ऐसी क्रूरता अब आम होने लगी है। सरकार को इस पर रोक लगानी चाहिए। जैनियों की संख्या अल्प है इसके लिए सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए और जैन समाज को समस्त जैन समाज से अपील की है कि जैन समाज को इस मुद्दे को जागरूकता के साथ बढ़-चढ़कर उठाना चाहिए। पूरे देश में इस मुद्दे को फैलाना चाहिए। और सरकार से इस बात को आगाह करना चाहिए की ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाज में ऐसी आधुनिक व्यवस्थाएं होना चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की बात ही सामने ना आए। ताकि इसकी पुनरावृत्ति से बचा जा सके।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
