नवग्रह तीर्थ वरुर में होने जा रहे पंचकल्याणक महोत्सव में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का होगा आगमन

धर्म

नवग्रह तीर्थ वरुर में होने जा रहे पंचकल्याणक महोत्सव में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का होगा आगमन
वरुर
परम पूज्य आचार्य श्री 108 गुणधर नंदीजी महाराज के पावन निश्रा में अनेक संतों की उपस्थिति में 61 फीट ऊतंग भगवान पारसनाथ एवं 405 फीट उत्तंग सुमेरु पर्वत के भव्य पंचकल्याणक महोत्सव के आयोजन को अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं।

 

अनेक संतों का आगमन क्षेत्र पर हो चुका है और होना है यह आयोजन 15 से 26 जनवरी के बीच होना है। जिसको लेकर

व्यापक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस आयोजन में अनेक अतिथियों के आने की संभावनाएं हैं यह पंचकल्याणक ऐतिहासिक होगा और विश्व में अपनी धर्म ध्वजा लहराएगा।

   

इस आयोजन में अनेक अतिथियों के आगमन की संभावना है विशेष कर 15 एवं 16 जनवरी के बीच कर्नाटक सरकार के

राज्यपाल थावरचंद गहलोत का आगमन होगा। एवम महोत्सव की बेला में कर्नाटक सरकार के मुख्यमंत्री श्री सिद्धारमैया भी

आयोजन में शिरकत करेंगे। इस महोत्सव में अन्य अतिथि गणों में अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्री मंगेश भेड़े सहित कई वरिष्ठ गणमान्य अतिथि आकर महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। इस मांगलिक बेला में पीठाधीश रविंद्र कीर्ति जी स्वामी भी पधारेंगे।

क्षेत्र कमेटी ने सभी से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *