निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 42 वर्ष पश्चात श्री सम्मेदशिखर की ओर प्रस्थान होंने से संपूर्ण झारखंड में प्रसन्नता की लहर

धर्म

निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 42 वर्ष पश्चात श्री सम्मेदशिखर की ओर प्रस्थान होंने से संपूर्ण झारखंड में प्रसन्नता की लहर*
रांची (झारखंड)

संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागरजी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य एवं पंचम निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी महाराज मुनि श्री पवित्रसागर महाराज ऐलक श्री निश्चय सागर महाराज ऐलक श्री निजानंद सागर महाराज क्षु. श्री संयम सागर महाराज रांची के श्री पारसनाथ दि. जैन बड़ा मंदिर में विराजमान है।

 

प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया आज प्रातःकाल प्रवचन सभा में श्री सम्मेदशिखर “गुणायतन” के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद काला कोलकाता तथा अन्य टृस्टी एवं पदाधिकारीयो के साथ उपस्थित हुये एवं मुनिसंघ से श्री सम्मेद शिखर जी में आचार्य गुरूदेव विद्यासागरजी महाराज के आशीर्वाद एवं मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज की प्रेरणा से स्थापित “गुणायतन” में पधारने एवं चातुर्मास करने का अनुरोध करते हुये श्री फल समर्पित किया।

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है, कि निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का श्री सम्मेदशिखर जी में 42 वर्ष पश्चात आगमन हो रहा है, आप श्री सम्मेदशिखर की वंदना करते हुये, मुनि श्री पवित्रसागर जी सहित समस्त संघ गुणायतन में ही विराजमान हों हम सभी का सौभाग्य है कि गुणायतन में आप सभी का पदार्पण और चातुर्मास की स्थापना से धर्म की गंगा बहेगी।

 

 

मुनि श्री ने सभी को आशीर्वाद देते हुये कहा कि चूंकि अभी विहार चल रहा है उस समय यथास्थिति देखते हुये आप सभी के भावों को स्वीकार किया जाएगा एवं सभी को मार्गदर्शन मिलेगा। प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया मुनिसंघ का रांची में अल्प प्रवास चल रहा है प्रातः युवावर्ग द्वारा मंदिर जी में अभिषेक और शांतिधारा के समय विशेष उपस्थिति रहती है। 8:30 बजे से प्रवचन सभा तथा सांयकाल 6 बजे से शंकासमाधान कार्यक्रम संपन्न हो रहा है।

 

इस अवसर पर रांची, हजारीबाग,गिरीडीह,साड़म,कोडरमा,झूमरी तलैया, रामगड़ तथा कोलकाता से विशेष महानुभाव उपस्थित थे। ज्ञातव्य रहे वर्तमान आचार्य श्री समयसागर महाराज की आज्ञा से मुनिसंघ का विहार डोंगरगढ़ चंद्रगिरी से विहार श्री सम्मेद शिखर की ओर चल रहा है श्री सम्मेदशिखर जी गुणायतन में मुनि श्री पूज्यसागर महाराज ससंघ एवं ज्येष्ठ आर्यिका गुरुमति माताजी एवं आर्यिकारत्न दृढ़मति माताजी संघ की 42 पिच्छिओं के साथ विराजमान है।

    संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *