प्रत्येक शाकाहारी को फास्टफूड का त्याग करना चाहियेः मुनिश्री- नियम सागर महाराज
विदिशा ः
संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागरजी महाराज के परम प्रभावक शिष्य एवं आचार्य श्री समयसागर महाराज के आज्ञानुवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 नियमसागर महाराज, मुनिश्री 108 निरंजन सागर महाराज किरीमौहल्ला स्थित जैन भवन में तथा मुनि श्री निराकुल सागर महाराज मुनि श्री अजयसागर महाराज ससंघ अरिहंत विहार में विराजमान है।मुनि श्री नियमसागर महाराज को अपने निवास पर आहारदान देने का सौभाग्य दयोदय महासंघ, मुनिसंघ सेवा समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी को मिला।
इस अवसर पर मुनि श्री ने सभी श्रावकों को कहा कि फास्टफूड का सेवन अर्थात मांसाहार का सेवन है,जो लोग भी शाकाहारी है उन सभी कोफास्टफूड का त्याग करना चाहिये।

वर्तमान समय में पीजा बर्गर आदि फास्टफूड को खाना और खिलाना मांसाहार सेवन के बराबर है इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर बहुत बड़ा असर पड़ता है।अतः सभी अभिभावकों को चाहिये कि वह खुद भी फास्टफूड का त्याग करें और बच्चों को भी खाने को न दें जिससे पूरा परिवार स्वस्थ रहे एवं धर्म का भी पालन हो।
इस अवसर पर समस्त संघस्थ ब्र भैयाजी भी उपस्थित थे।
(अविनाश जैन विद्यावाणी) से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312






