शीतलनाथ भगवान की गर्भ,जन्म कल्याणक भूमि भद्दलपुर इटखोरी चतरा में मंदिर निर्माण के भूमि पूजन का शुभारभ 25 मई को कर्मयोगी रविंद्र कीर्ति स्वामी के निर्देशन में होगा

धर्म

शीतलनाथ भगवान की गर्भ,जन्म कल्याणक भूमि भद्दलपुर इटखोरी चतरा में मंदिर निर्माण के भूमि पूजन का शुभारभ 25 मई को कर्मयोगी रविंद्र कीर्ति स्वामी के निर्देशन में होगा

भद्दलपुर इटखोरी
1008 श्री शीतलनाथ भगवान की गर्भ – जन्म कल्याणक भूमी भद्दलपुर इटखोरी चतरा ( झारखण्ड)में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है।

 

 

इस पुनीत कार्य का शुभारंभ एवम भूमी पूजन परम पूज्या गणिन प्रमुख आर्यिका  105 श्री ज्ञानमति माता जी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से और कर्म योगी स्वस्ति श्री रविन्द्र कीर्ति स्वामी जी के निर्देशन एवं सान्निध्य 25 मई 2023 को होगा।

महामंत्री सुरेश झांझरी ने बताया की गाजियाबाद के प्रसिद्ध उद्योगपति जीवन आशा होस्पिटल के निर्माता देव शास्त्र एवं गुरु के प्रति अटूट श्रद्धा रखने वाले उदार मना सरल व्यक्तित्व के धनी श्री जम्बू प्रसाद जी जैन के कर कमलों से होगा।

आयोजन के क्रम में प्रातः मंगलाचरण अभिषेक शांतिधारा, – ध्वज पूजन एवं ध्वजारोहण कर्म योगी श्री रविन्द्र कीर्ति स्वामी के कर कमलों से होगा। ध्वज क्रिया सम्पन्न उपरांत भूमी पूजन एवं शिलान्यास श्री जम्बू प्रसाद जैन गाजियाबाद के कर कमलों से सम्पन्न होगा।
इस कार्यक्रम में सभी से निवेदन एवम अपील की गई है की उपस्थित होकर सातिशय पुण्य के सहभागी बनें।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *