भगवान नेमीनाथ जी का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया आचार्य सुन्दर सागर महाराज संध का विज्ञा तीर्थ क्षेत्र से चाकसू के लिए विहार  

धर्म

भगवान नेमीनाथ जी का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया आचार्य सुन्दर सागर महाराज संध का विज्ञा तीर्थ क्षेत्र से चाकसू के लिए विहार

निवाई-

सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आचार्य सुन्दर सागर महाराज निवाई से विहार करके विज्ञा तीर्थ गुन्सी पहुंचें। जहां जैन समाज के लोगों ने आचार्य संध की चरण प्रक्षालन करके अगुवानी की।

 

 

 

अखिल भारतीय जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला एवं हितेश छाबड़ा ने बताया कि विज्ञा तीर्थ पर आचार्य श्री सुन्दर सागर महाराज एवं आर्यिका माताजी के सानिध्य में भगवान नेमीनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। आचार्य सुन्दर सागर महाराज 23 पिच्छिका सहित सहस्त्र कूट जिनालय विज्ञा तीर्थ पर विराजमान मूलनायक भगवान शांतिनाथ जी के दर्शन किए उसके पश्चात जैन धर्म के 22 वें तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ जी का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें समाजसेवी उधोगपति श्रेष्ठी अशोक कुमार ललित कुमार जैन सिरस वालों को भगवान नेमीनाथ का निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

 

इस दौरान गुरु भक्त मनीष सोगानी जयपुर, दीपक जैन सांगानेर, जितेन्द्र जैन प्रतापनगर, श्रावक श्रेष्ठी नेमीचंद संजय कुमार सिरस, अशोक कुमार सोनू जैन सिरस, भामाशाह श्रावक श्रेष्ठी गोपाल लाल शंभु मीना जैन कठमाणा, पारसमल सिरस, राकेश संधी, नवरत्न अर्चना टोंग्या, महावीर प्रसाद शकुंतला देवी छाबड़ा, विमल सोगानी, अनन्त सांवलिया, हितेश यामिनी छाबड़ा, बंटी पिंकी कठमाणा, शकुंतला छाबड़ा, संजू पाटनी, अरविन्द ककोड़, शुभम सांवलिया संजय सोगानी शशी सोगानी, रेखा गोधा, अवनि छाबड़ा, सहित अनेक गणमान्य लोगों ने एवं सहस्त्र कूट जिनालय विज्ञा तीर्थ कमेटी के श्रद्धालुओं ने भगवान नेमीनाथ जी की विशेष पूजा अर्चना कर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया एवं आचार्यों की भी पूजा अर्चना एवं आराधना के साथ श्री फल अर्ध समर्पित किए। इस अवसर पर आचार्य श्री ने धर्म सभा को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *