महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा एवं की जीव दया परिवार की ओर से तीन पिकअप घास गौशाला में भेजी गई
नोगामा
महावीर इंटरनेशनल शाखा नोगामा एवं जीव दया परिवार की ओर से आज नौगामा एवं बालावाड़ा गांव में घास संग्रह कर बागीदौरा गौशाला में भेजी गई इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल शाखा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि गत एक माह से नोगामा एवं आसपास के गाँवो से जहां भी किसानों द्वारा घास उपलब्ध करवाई जा रही है उन्हें शाखा के वीर सदस्य के सहयोग से गौशाला में भेजी जा रही है एवं इस भीषण गर्मी को देखते हुए महावीर इंटरनेशनल के द्वारा पशु पक्षियों के लिए चिन्हित स्थानों पर पानी की टंकीया रखवाई गई है जहां पर ग्रामीणों व जीव दया प्रेमी सदस्यो के सहयोग से प्रतिदिन पानी की टंकियां भरवाई जा रही है एवं इस भीषण गर्मी को देखते हुए आसमान में उड़ने वाले इन प्यासे पक्षियों के लिए परिंडे वितरित किया जा रहे हैं एवं प्रमुख स्थानों पर बांधे जा रहे हैं
इस अवसर पर जीव दया परिवार के अध्यक्ष आशीष पंचोरी ने कहा की जीव दया के कार्यो मे समस्त जीव दया प्रेमी सदस्यो का सहयोग प्रत्येक दिन मील रहा है जहा जहा पानी की टंकिया रखी गई है वहा प्रत्येक दिन सुबह शाम भरवाई जा रही है व जीव दया के कार्य मे भी सहयोग प्रत्येक दिन मिल रहा है इस अवसर पर जीव दया परिवार अध्यक्ष आशीष पंचोरी सचिव कैलाश पंचोरी कोषाध्यक्ष मोहनलाल पंचोरी दिनेश चरपोटा विनोद दौसी आदि ने सहयोग प्रदान किया ग्रामीण भीमाबाई गारी, मुकेश पटेल बालावाड़ा, भीमा भाई बामनिया, अक्षय राज पटेल जिन्होंने घास उपलब्ध करवाने में सहयोग प्रदान किया उनका महावीर इंटरनेशनल की ओर से स्थल पर महावीर इंटरनेशनल का दुपट्टा उड़ा कर सम्मान किया गया, सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि आगामी दिनो में विभिन्न गांव में जाकर परिंदे वितरण किए जाएंगे एवं ग्रामीणों से भी निवेदन किया गया है कि इस भीषण को गर्मी को देखते हुए अपने घरों के बाहर पक्षियों के लिए एवं पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करें
सुरेश चंद गांधी से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
