आचार्य श्री सुनील सागर महाराज ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान महावीर का 2550 निर्वाण महोत्सव ऐतिहासिक रूप से मनाना चाहिए

धर्म

आचार्य श्री सुनील सागर महाराज ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान महावीर का 2550 निर्वाण महोत्सव ऐतिहासिक रूप से मनाना चाहिए

नई दिल्ली
ऋषभ बिहार दिल्ली में पूज्य आचार्य श्री सुनील सागर महाराज का वर्षा योग स्थापना समारोह संपन्न हुआ इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष श्रीमान ओम बिरला पधारे इस अवसर पर श्री बिरला का समिति द्वारा अभिनंदन किया गया। श्री बिरला ने आचार्य श्री का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

 

 

इस अवसर पर बोलते हुए परम पूज्य आचार्य श्री सुनील सागर महाराज ने श्री बिरला से कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जैन धर्म के अंतिम व 24 वें तीर्थंकर वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी का 2550 वा निर्वाण महोत्सव बड़े ही ऐतिहासिक रूप से मनाना चाहिए। और उन्हें उसकी अगुवाई भी करनी चाहिए आचार्य श्री ने कहा की भगवान महावीर के नाम से सिक्के,आवरण सड़कों एवं संस्थाओं का नामकरण करना और उनके सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य इस निर्वाण वर्ष में किया जाना चाहिए। इस अवसर पर आचार्य श्ने कहा कि हाईवे पर बनी सड़कों पर जो सफेद पट्टी 4 इंच की बजाय 8 इंच की बनाई जाए।

आज अगर पूरे विश्व में शांति और अहिंसा की बात की जाती है तो भगवान महावीर के सिद्धांत के माध्यम से की जाती है ओम बिरला
इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि महाराज जी पूरे विश्व में आज भी शांति और अहिंसा की बात अगर की जाती है तो वह महावीर भगवान के दिए सिद्धांतों के माध्यम से ही की जाती है।

उन्होंने कहा धर्मगुरुओं से मिले आशीष के कारण ही जैन समाज जहां भी निवास करती है वहां सत्य अहिंसा की स्थापना तो होती है। जब भी देश को आवश्यकता होती है तो जैन समाज सबसे आगे बढ़ चढ़कर सेवा के कार्यों में अपना योगदान देती हैं। संजय जैन बड़जात्या कामा से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *