जीवन के निर्माण में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है बिना शिक्षा के हमारा जीवन अधूरा है प्रमाण सागर महाराज
भोपाल
“जीवन के निर्माण में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है बिना शिक्षा के हमारा जीवन अधूरा है” उपरोक्त उदगार संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने विद्याप्रमाण “गुरुकुलम्” के प्रथम स्थापना समारोह में अक्षय तृतीया के दिवस भोपाल में प्रकट किये।
प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया इस अवसर पर गुणायतन,सेज इंटरनेशनल, तथा विद्यासागर इंस्टीट्यूट के समस्त डायरेक्टर उपस्थित थे। मुनि श्री ने कहा कि”गुणायतन”ने अभी तक जो भी कार्य अपने हाथ में लिया है उसे पूर्ण निष्ठा के साथ पूर्ण किया है।मुनि श्री ने आचार्य गुरूदेव को स्मरण करते हुये कहा कि आचार्य गुरूदेव चाहते थे कि भारत की प्राचीन शिक्षा पद्धति में शिक्षा की जो अवधारणा सर्वांगीण शिक्षा की होती थी, वह पूर्ण हो उपरोक्त संद्रभ में मेरी चर्चा उनसे नेमावर में हुई थी, उन्होंने आशीर्वाद देते हुये कहा था कि वर्तमान समय की शिक्षा व्यवस्था मात्र बौद्धिक विकास की ओर है, मैं मानता हुं कि बौद्धिक विकास जीवन के लिये बहुत जरुरी है। लेकिन बौद्धिक विकास के साथ साथ नैतिक चारित्रिक,भावनात्मक और आध्यात्मिक विकास भी जरुरी है।
मुनि श्री ने कहा कि आज जो भी कार्य हो रहा है वह पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद का ही प्रतिफल है, पूज्य गुरुदेव की यह भावना आचार्य गुरूदेव विद्यासागर शोध संस्थान भोपाल में आकर “विद्याप्रमाण गुरुकुलम्” के रूप में पूर्ण हुई मुनि श्री ने कहा कि यह केवल एक संस्थान ही नही बल्कि यहा पर जो भी छात्र अध्यन करेंगे वह सभी छात्र मुखर प्रखर प्रज्ञावान बनकर देश के प्रति देश समाज और धर्म के आईकॉन बनेंगे तथा राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान देंगे।
मुनि श्री ने कहा कि “गुणायतन” द्वारा दी जा रही स्कालर शिप के माध्यम से ” विद्या प्रमाण गुरुकुलम्” में जिन बच्चों का सिलेक्शन हो गया है उसकी समस्त शिक्षा का भार आगे से गुणायतन उठाएगा उनको ऐसी शिक्षा दी जाएगी कि जो बच्चे यहा से शिक्षा प्राप्त करके जाएगे वही बच्चे इस संस्थान को भी आगे बढ़ाएंगे।

मुनि श्री ने कहा कि वर्तमान में बच्चे पढ़ाई पूरी करके ऊंचा स्थान तो पा जाते है लेकिन उनके अंदर से संस्कार का अभाव रहने से वह सिर्फ अपने तक सीमित रहते है मुनि श्री ने आशीर्वाद देते हुये कहा कि अक्षय तृतीया के दिन गुणायतन, विद्यासागर शिक्षण संस्थान तथा सेज इंटरनेशनल के माध्यम से जो उत्कृष्ट कार्य पूर्ण हुआ है उसके लिये तीनों संस्थान के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत है। आज संपूर्ण भारत में1800 चेप्टर सदस्य है जिसमें सबसे अधिक 200 के करीबन भोपाल से है।
उन्होंने कहा कि जैसा कि इंदौर चातुर्मास के दौरान घोषणा की गई थी कि गुणायतन का उद्देश्य श्री सम्मेदशिखर तक सीमित नहीं है गुणायतन का मूल मकसद समाज का गुणात्मक परिवर्तन कर समाज को सशक्त बनाना है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग आलोचनाओं को करते हुये गुणायतन के संद्रभ में धुंआ उड़ाते है उन सभी को भी में आशीर्वाद देता हुं और कहता हूं कि आप लोग धुंआ उड़ाइये में उसमें खुश्बू मिलाता हूं, अच्छे कार्य की हमेशा सुगंध ही फैलती है मुनि श्री ने कहा कि भोपाल मेरा कर्मक्षेत्र रहा है और श्री सम्मेंदशिखर जी के पश्चात भोपाल हमारा दूसरा केंद्र बनेगा मुनि श्री ने कहा कि लगभग 1500 बच्चों का इंटरव्यू हुआ था और उसमें 180 बच्चों को सिलेक्ट किया गया था उसमें से 150 बच्चे अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित हुये है वह सभी बच्चे सौभाग्यशाली है इन बच्चों में आज शिक्षा के संस्कार दिये गये है।



उन्होंने सभी बच्चों के अभिभावकों को आशीर्वाद देते हुये कहा कि छोटी छोटी बातों की ओर ध्यान न देकर सभी अभिभावकों को अपनी धर्म परंपरा और संस्कृति के लिये आगे आना होगा तभी हम पूज्य गुरुदेव की भावनाओं को पूर्ण कर पाएगे। हमारा एक ही लक्ष्य है कि यहा से निकला प्रत्येक छात्र इस संस्थान का आईकांन बनेगा। इस अवसर पर मुनि श्री संधान सागर जी सहित समस्त क्षुल्लक उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी देते हुये प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया प्रातःकालीन बेला में उपरोक्त कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुये बाल ब्र. अशोक भैया एवं अभय भैया ने मंत्रोच्चारण के साथ संस्कार विधी को संपन्न कराया इस अवसर पर गुणायतन के अध्यक्ष विनोद काला कोलकाता एवं कार्याध्यक्ष एन सी जैन दिल्ली ने घोषणा की गुरुकुलम् में स्कालरशिप के माध्यम से शिक्षा पूर्णतया निःशुल्क रहेगी उन्होंने गुणायतन के मध्यभारत क्षेत्रीय अध्यक्ष नरेंद्र टोंग्या, विद्याप्रमाण गुरुकुलम् की प्रमुख रचना पारीख, डायरेक्टर दिलीप विलकांन, तथा सेज इंटरनेशनल के प्रशांत जैन भोपाल क्षेत्र के अनुभव सराफ,देवेंद्र जैन सहित समस्त कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुये समस्त अभिभावकों का आभार प्रकट किया।इस अवसर पर गुरु सेवक विवेक जैन कुनकुरी,अक्षय जैन,हरीश जैन सहित गुरु सेवा से जुड़े सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312





