*अक्षय तृतीया पर दिगम्बर धर्मवलम्बीयो ने श्री भक्तामर विधानअनुष्ठान का किया आयोज़न
निम्बाहेड़ा। यहाँ बुधवार को अक्षय तृतीया पर दिगम्बर जैन धर्मवलम्बीयो ने श्री भक्तामर विधान महापूजा कर विविध धार्मिक आयोज़न किये।
समाज के प्रवक्ता मनोज़ सोनी के अनुसार सरावगी गली स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन जिनालय मे बुधवार प्रातः श्री जिन प्रतिमा के महा कलशाभिषेक कर शांति धारा सम्पन्न कर श्री भक्तामर विधान पूजा अनुष्ठान का आयोज़न किया गया जिसमे श्रद्धांलुओं ने भक्तामर के 48 मंत्रो के साथ दीप प्रज्वलित कर बारी बारी से सामूहिक अर्घ्य भगवान वेदी के समक्ष श्रद्धांपूर्वक विसर्जित किये।
तत्पश्चात् पुरे दिवस धर्मवलम्बीयो ने धार्मिक आराधना कर संध्या बेला मे आदिप्रभु के समक्ष दीपदान कर भक्तामर के पथ कर भक्ति क़ी इस अवसर पर बड़ी संख्या मे समाज जनो ने भाग लिया।
