निवाई में गाजे बाजे से भव्य बिंदोरी एवं गोद भराईदीक्षार्थी की शहर में जगह-जगह स्वागत सत्कार कियासुप्रसिद्ध गायक महेश दरगड़ ने भजनों की प्रस्तुतियां दी
निवाई – सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में ब्रह्मचारी महेंद्र कुमार जैन की मुनि दीक्षा आचार्य इंद्रनंदी महाराज एवं बालाचार्य निपूर्ण नन्दी महाराज ससन्घ के मंगल सानिध्य में दिनांक 16 मई 2025 को सावर ग्राम की पावन धरा पर होना सुनिश्चित है। जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला ने बताया कि इस दौरान सकल दिगम्बर समाज जैन निवाई के द्वारा रविवार दिनांक 27-4-2025 को दीक्षार्थी भैया की भव्य गोद भराई एवं गाजे बाजे से विशाल बिंदोरी आर्यिका 105 श्री विशेष मति माताजी ससंघ के सानिध्य में निकाली गई।
जौंला ने बताया कि इस दौरान बिन्दौरी श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर से रवाना होकर भगवान महावीर मार्ग अहिंसा सर्किल होते हुए जैन नसियां मंदिर पहुंची जहां समाज द्वारा सामूहिक पंचमेवा से दीक्षार्थियों की गोद भराई की। इस दौरान दीक्षार्थी भैया की मार्ग में जगह जगह श्रद्धालुओं ने पंचमेवो से क्षोल भरी। कार्यक्रम में जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराणा, उधोगपति सुशील नीरा जैन, दिगम्बर जैन अग्रवाल समाज अध्यक्ष विष्णु बोहरा, दिगम्बर जैन महासमिति संभाग अध्यक्ष हुकमचंद जैन मंत्री विमल जौंला, प्रवक्ता राकेश संधी, हितेश छाबड़ा महेन्द्र चंवरिया रामपाल चंवरिया ज्ञानचंद सोगानी शंभु कठमाणा हर्षित संधी बाबूलाल बढ़ेरा संजय प्रेस अजीत काला सतीश चंवरिया सहित अनेक लोगों ने पंचमेवो से दीक्षार्थी महेन्द्र भैया की क्षोल भरी। इस दौरान बेन्ड बाजों के साथ बिन्दौरी भगत सिंह कालोनी पहुंचने पर महेन्द्र जैन राहुल जैन के निवास स्थान पर दीक्षार्थी की पंचमेवा से गोद भराई कार्यक्रम किया एवं रक्तांचल योगा भ्रमण के मुख्य प्रधान एवं गायक महेश दरगड़ सर्वेश त्रिवेदी कमल दरगड़ रवि अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी जिसमे उपस्थित महिलाओं ने भक्ति नृत्य किये। जौंला ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए एवं मंगल गीतों पर महिलाओ ने भक्ति नृत्य किये। जौंला ने बताया कि नसियां मंदिर पहुंचने पर दीक्षार्थी ब्रह्मचारी महेन्द्र भैया भगवान शांतिनाथ जी के दर्शन किए उसके बाद आर्यिका विशेष मति माताजी के दर्शन करते हुए मोक्ष मार्ग प्रशस्त किया एवं धर्म सभा को सम्बोधित किया।
