1000 किलो वजनी वसुनंदी महाराज द्वारा लिखित पुस्तक खवगराय शिरोमणि विमोचन विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा किया गया

धर्म

1000 किलो वजनी वसुनंदी महाराज द्वारा लिखित पुस्तक खवगराय शिरोमणि विमोचन विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा किया गया
अजमेर
नाका मदार स्थित जिनशासन क्षेत्र पर चल रहे पंचकल्याण महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार की बेला में आचार्य वसुनंदी महाराज द्वारा लिखित 36 फीट ऊंची 24 फीट चौड़ी पुस्तक खवगराय शिरोमणि पुस्तक का विमोचन हुआ।

 

 

पुस्तक की विशेषता
यह पुस्तक 1000 किलो वजनी है, इसके 18 पन्नों में 50 लीटर पेट काम में लिया गया है। पुस्तक में आचार्य विद्यानंद महाराज के जीवन की अमूल्य झलक को प्रस्तुत किया गया है। इस पुस्तक को 20 कारीगरों ने 5 दिनों में तैयार किया है। इस पुस्तक का विमोचन राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने आचार्य वसुनंदी महाराज के सानिध्य में किया।

यह पुस्तक प्राकृत भाषा में लिखी हुई है। जिसे वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ बुक्स में भी अंकित किया गया है इस अवसर पर विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे भी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वह काफी अभिभूत थे।

 

उन्होंने कहा कि महाराज श्री द्वारा दिए गए स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत हु।

आपका तपस्वी और संयमित जीवन अद्वितीय है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *