पूज्य गुरुदेव सुधासागर महाराज ने बोला मंदिर तो एक ही व्यक्ति बनाएगा और वही हुआ उन्हीं की प्रेरणा से युवक रौनक सराफ ने पूरे पाषाण के मंदिर को बनाने की घोषणा अपनी और से की

धर्म

पूज्य गुरुदेव सुधासागर महाराज ने बोला मंदिर तो एक ही व्यक्ति बनाएगा और वही हुआ उन्हीं की प्रेरणा से युवक रौनक सराफ ने पूरे पाषाण के मंदिर को बनाने की घोषणा अपनी और से की
बचैया
अब तक हमने देखा था कि बहुत वरिष्ठ एवम नामचीन भामाशाह धन राशि मंदिर निर्माण एवं समाज सेवा हेतु देते हैं। एवं सहयोग करते हैं।लेकिन पूज्य निर्यापक श्रमण गुरुदेव सुधा सागर महाराज की प्रेरणा से एक युवा पूरा मंदिर जो पाषाण से निर्मित होगा वह अपनी ओर से बनाएगा। जी हा एक ऐसा युवक जो सभी के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गया और अपने नाम की सार्थकता को सिद्ध कर गया रौनक ने अपनी रौनक को दर्शा दिया जी हां रौनक भाई सराफ को जैसे ही पता लगा की जगतपूज्य तीर्थं चक्रवर्ती गुरुदेव बचैया ग्राम मे विराजमान है और वहां की समाज अपने मंदिर का उद्धार करना चाहती है और समाज असमर्थ है।

तब यह युवा रौनक जैन सामने आया आश्चर्य की बात जिसका बचैया से कोई संबंध नहीं था और घोषणा कर दी की पूरा पाषाण का जिनालय अपनी राशि से मैं बनाऊंगा।

गुरुदेव की प्रेरणा से भौतिकता से हटकर युवा शक्ति बीएफ धर्म की ओर अग्रसर होते हुए दान अनुदान की ओर बढ़ रही है।धन्य है दानी व्यक्तित्व है। वह बात की सार्थकता भी पुनः सिद्ध हो गई की जगतपूज्य गुरुदेव जिनकी वचन सिद्धि ऐसी है की मुँह से जो निकल जाता है उसको संभव करने मे सम्पूर्ण प्रकृति की शक्तियां लग जाती है। जी हा पूज्य गुरुदेव ने बोला था मंदिर तो एक ही व्यक्ति बनाएगा और वही हुआ

 

युवक रौनक जैन से बहोरीबंद में अनुदान की रसीद जगत पूज्य का छोटा सा भक्त नाम से बनाने को कहा
युवक रौनक जैन की संत भक्ति एवं पूज्य मुनि श्री के प्रति समर्पित भाव इस बात से लग जाता है कि जब युवक से बहोरीबंद मे बड़ी राशि दान देने के बाद पूछा गया की रशीद किस नाम से बनानी है। तो सभी गदगद हो गए युवक बोले बोले की लिख दीजिये जगतपूज्य का छोटा सा भक्त।

आपको बता दे की मंदिर की घोषणा भी गुप्त दान मे की पर पूज्य गुरुदेव की भावना थी की ऐसे लोगों के नाम सामने आना चाहिए इनसे सारे जगत को प्रेरणा मिलती है। जो अनुमोदनीय है।

 

 

प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *