एक-एक पल का करें सदुपयोग-मुनि श्री ……..
बंडा-
मंगल धाम में विराजमान बड़े महाराज मुनि श्री समयसागर जी महाराज ने कहा कि व्यक्ति को एक-एक पल का सदुपयोग कर लेना चाहिए।वर्तमान समय में बंडा सहित संपूर्ण राष्ट्र में मुनि, आर्यिकाओं के चातुर्मास चल रहे है,धीरे-धीरे चातुर्मास भी समापन की ओर है।लगभग 2 माह चातुर्मास के संपन्न हो चुके हैं।पर्यूषण पर्व के उपरांत कुछ ही दिन चातुर्मास के शेष रह जाते हैं।मुनिश्री ने कहा कि इसी तरह हमारे जीवन के एक-एक पल निकलता जा रहा है।व्यक्ति कब जवान हो जाता है, कब प्रौढ़ एवं कब वृद्ध हो जाता है, इसका उसे पता भी नहीं चलता।व्यक्ति को यह भी मालूम नहीं की उसे कितना और कब तक जीना है। इसलिए प्रति-पल सजग रहकर, अपना संपूर्ण जीवन व्यर्थ के कामों में ना लगाकर, भोग-विलास से दूर होकर, धर्म-ध्यान एवं परोपकार में लगाएं। वरना बहुत पछताओगे। कमान से निकला तीर,जुबान से निकली वाणी,कभी वापस नहीं आती। इस बात का हम सबको ध्यान रखना है।


मंगलाचरण :- ब्रह्मचारिणी कल्पना दीदी ने किया। दीप प्रज्ज्वलन अशोक “शाकाहार” ने किया।

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र का अनावरण बाहर में पधारे अतिथि, एवं प्रबंधकरिणी बड़ा मंदिर बंडा, सुभाष मामदा परिवार और कोमल चंद भडराना परिवार बंडा द्वारा किया गया।
दिगंबर जैन बड़ा मंदिर बंडा के पाठशाला के बच्चों के द्वारा लघु नाटिका की प्रस्तुति की गई।
प्रतिभास्थली की 90+% प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं ने श्री फल भेट कर मुनि संघ से आशीर्वाद लिया। शास्त्र भेंट संजय कुमार सतीश कुमार मोदी परिवार सागर ने किया।
पत्रकार सुशील जैन, अभय जैन , रामगोपाल गोस्वामी एवं समस्त पत्रकारों का सम्मान श्रीफल शाल एवं प्रतीक चिन्ह देकर समाज के गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा किया गया। समस्त पत्रकारों ने श्रीफल भेंट कर मुनि संघ से आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम का संचालन वास्तुविद ब्रह्मचारी नीलेश भैया एवं सहयोग-संपादन अशोक “शाकाहार” ने किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
