चंद्रोदय महातीर्थ मे नववर्ष की शुरुआत पर सभी नवीन प्रतिष्ठित जिनबिम्बो पर स्वतः अभिषेक शुरू     

धर्म

चंद्रोदय महातीर्थ मे नववर्ष की शुरुआत पर सभी नवीन प्रतिष्ठित जिनबिम्बो पर स्वतः अभिषेक शुरू                                    चाँदखेड़ी

सन्त शिरोमणि आचार्य भगवान् विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 श्री सुधासागर जी महाराज एवं प.पू. मुनि 108 श्री प्रसाद सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य मे हाल ही 14 से 19 दिसंबर को पंचकल्याणक महामहोत्सव मे प्रतिष्ठित हुए सभी सिद्ध क्षेत्र के भगवान की प्रतिमाओं एवं त्रिकाल चौबीसी के सभी प्रतिमाओ मे नववर्ष 2022 की शुरुआत के साथ रात्रि 12:30 बजे से एक साथ स्वतः अभिषेक शुरू होने लगा। खबर आग की तरह फैल गई एवं देखते ही देखते इतनी रात्रि में भी भक्तो का ताता लगना शुरू हो गया। आज चांदखेडी महातीर्थ मे ठहरे हुए सभी भक्त अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे थे। पिछले कई वर्षों से चांदखेडी मे इस प्रकार के अतिशय मूलनायक भगवान की प्रतिमा पर होते थे। इस बार एक साथ इतनी सारी प्रतिमाओ पर अभिषेक देखकर सभी लोग अत्यधिक हर्षित एवं अचंभित है। यह जानकारी क्षेत्र अध्यक्ष हुकम काका एवं भगवान स्वरूप जैन देवरी एवं योगेश जैन जीवदया ने दी।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *