उमंग महिला परिषद के सत्र का भव्य और मंगलमय शुभारंभ
इंदौर। उमंग महिला परिषद के इस नवीन सत्र का शुभारंभ जवरीबाग स्थित नसिया मंदिरजी में अत्यंत भव्य एवं संगीतमय जिनेन्द्र पूजन एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नवदेवताओं की पूजा विशेष आकर्षण रही, जिसमें प्रश्नोत्तर शैली के माध्यम से सभी ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में आयोजित “अष्टद्रव्य थाली सजाओ प्रतियोगिता” में सभी प्रतिभागियों ने अत्यंत सुंदरता और भक्ति से थाल सजाई। अनिता जैन, नीता कासलीवाल, ज्योति गोधा, रितु बज — की सुंदर प्रस्तुति को सम्मानित किया गया।

“स्वस्तिक बनाओ प्रतियोगिता” में सविता बड़जात्या एवं अनिता मोदी ने स्थान प्राप्त किया। वहीं धार्मिक प्रॉप्स मेमोरी टेस्ट एवं भजन प्रतियोगिता में नीलू गोधा एवं सुशीला काला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सम्मान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिताओं में सदस्यों ने उत्साह और उमंग से भाग लेकर कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।
पूरे कार्यक्रम में सुमधुर भक्ति संगीत द्वारा वातावरण को भक्तिमय बनाने में ऋतु बज एवं सुशीला काला का योगदान सराहनीय रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन साधना अजमेरा के द्वारा किया गया
कार्यक्रम की संयोजन समिति — साधना अजमेरा, पूजा बाकलीवाल, मोनिका कासलीवाल, ज्योति गोधा — ने अत्यंत कुशलता से कार्यक्रम को सफलता प्रदान की .
इस अवसर पर उमंग महिला परिषद की ऊर्जावान अध्यक्ष हेमलता गोधा, कोषाध्यक्ष दीपाली कासलीवाल, संरक्षक नीता कासलीवाल, तथा अखिल भारतवर्षीय महिला परिषद की केंद्रीय अध्यक्ष निर्मला जी जैन,
महामंत्री प्रभा जी जैन अंजना संभाग के अध्यक्ष अनीता जी जैन एवं परिषद की जनसंपर्क अधिकारी रुचि चोविशया जैन
ने सभी विजेताओं को पारितोषिक प्रदान किया एवं इनकी उपस्थिति ने सभी सदस्यों को प्रेरणा प्रदान की।
पूजन हेतु अष्टद्रव्य की थालें नीता कासलीवाल द्वारा सजाई गईं और सम्पूर्ण पूजन सामग्री पुण्यार्जक सरिता अजमेरा द्वारा उपलब्ध कराई गई — जो इस आयोजन का विशेष भाग रहीं। रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को दीपाली कासलीवाल, बबिता भूच, शशि जैन, अनिता जी, मीना बिलाला, रचना पहाड़ियां, रीना गंगवाल ने अत्यंत व्यवस्थित रूप से संपन्न किया।
सभी बोर्ड सदस्य — पूजा बाकलीवाल, मोनिका कासलीवाल, ज्योति गोधा, सरिता अजमेरा, मीना बिलाला, शशि जैन, अनिता जी, रचना जी, बबीता जी, रीना जी, सविता जी, संगीता जी — ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सभी नवीन सदस्यों का उमंग परिषद परिवार में हार्दिक स्वागत किया गया और सभी ने कार्यक्रम के अनुभवों को साझा करने का आग्रह भी किया गया।
इस प्रकार उमंग महिला परिषद के इस सत्र का शुभारंभ अत्यंत भव्य, भावपूर्ण और भक्तिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी


