नूतन दीक्षार्थी संयम मेहता अब होंगे युगादि चंद्र सागर महाराज नूतन नामकरण घोषित का सौभाग्य दिनेश चंद फाफारिया परिवार ने प्राप्त किया
रामगंजमंडी
परम पूज्य गुरुदेव आचार्य आनंद सागर महाराज की निश्रा में विगत दिनों से कंचन सिटी धर्म नगरी बना हुई थी। वैराग्य के अभूतपूर्व क्षणों को देखने के लिए हर कोई आतुर था।
6 मई की बेला में छोटी उम्र में नगर के श्री संयम मेहता ने परम पूज्य आचार्य आनंद सागर महाराज की निश्रा में संयम को अंगीकार करते हुए आचार्य श्री से दीक्षा के संस्कार ग्रहण किया एवं संन्यास की ओर कदम बढ़ाया।

दीक्षा की समस्त क्रियाविधि पूर्ण होने के बाद नामकरण संस्कार गुरुदेव के श्री मुख से उनके द्वारा किया गया उसके बाद नामकरण संस्कार सभी के बीच सार्वजनिक किया गया नामकरण संस्कार का सौभाग्य दिनेश कुमार, मोनिका, शुभम माही जैन एवम समस्त फाफरिया परिवार द्वारा किया गया।


परिवार को आनंद की प्रतिमूर्ति आचार्य श्री आनंद सागर महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ और परिवार काफी गदगद दिखाई दिया जैसे ही नाम की घोषणा का अनावरण एवं घोषणा की गई समस्त मौजूद समुदाय एवं नामकरण करता परिवार अपने आप को धन्य एवं हर्षित महसूस कर रहा था उनके मन के मनोभाव देखते हुए बने उन्होंने कहा कि यह दुर्लभ क्षण और यह पुण्य अनंत जन्मों के बाद हमें प्राप्त हुआ है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
