विरागोदय तीर्थ क्षेत्र पथरिया के लिए यात्रियों का जत्था गाजेबाजे के साथ रवानाराष्ट्र सन्त गणाचार्य को अभिनन्दन पत्र करेंगे भेंट

धर्म

विरागोदय तीर्थ क्षेत्र पथरिया के लिए यात्रियों का जत्था गाजेबाजे के साथ रवानाराष्ट्र सन्त गणाचार्य को अभिनन्दन पत्र करेंगे भेंट

 

 

निवाई :

श्री विरागोदय तीर्थ क्षेत्र पथरिया के लिए सैकडों यात्रियों समूह का जत्था मंगलवार को गाजेबाजे के साथ निवाई से रवाना हुआ। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि राष्ट्रीय सन्त गणाचार्य विराग सागर महाराज के सान्निध्य में आयोजित होने वाले 15 दिवसीय युग प्रतिक्रमण एवं यतिसम्मेलन एवं अन्तराष्ट्रीय पंचकल्याणक महोत्सव का महाकुंभ मे देश भर से लाखों श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है जिसमें निवाई से सेकडों श्रद्धालु मंगलवार को जयधोष के साथ रवाना हुए।

 

 

 

 

विरागोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के प्रतिनिधि विष्णु बोहरा ने बताया कि विरागोदय तीर्थ क्षेत्र पथरिया मध्यप्रदेश में महोत्सव के दौरान जैन समाज के श्रद्धालु गणाचार्य विराग सागर महाराज के दिक्षित करीबन 350 दिगम्बर जैन सन्त पहुंच रहे हैं। इस दौरान निवाई से सैकडों श्रद्धालुओं का एक जत्था समाजसेवी विष्णु बोहरा के नेतृत्व में मंगलवार को गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ससंध से आशीर्वाद प्राप्त कर रवाना हुए जिसमें अनेक श्रावक एवं श्राविकाएं सम्मिलित हैं। महोत्सव के दौरान युग प्रतिक्रमण एवं यतिसम्मेलन मे दल द्वारा राष्ट्रीय सन्त विराग सागर महाराज को अभिनन्दन पत्र भी भेंट किया जाएगा जिसमें आचार्य श्री का गुणगान भी वर्णित होगा एवं विष्णु बोहरा के नेतृत्व में गणाचार्य विराग सागर महाराज ससंध के आहार चर्रया के लिए चोका लगाकर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी यात्री दल मध्यप्रदेश में तीर्थ क्षेत्रों की यात्रा करके वन्दना करेंगे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *