विश्व कल्याण एवम विश्व शांति के लिए नवकार महामंत्र दिवस पर हुआ नवकार मंत्र जाप का हुआ आयोजन

धर्म

विश्व कल्याण एवम विश्व शांति के लिए नवकार महामंत्र दिवस पर हुआ नवकार मंत्र जाप का हुआ आयोजन
रामगंजमंडी
महावीर जयंती के पूर्व दिवस पर 9 अप्रैल 2025 को विश्व के 108 देश में 6000 से अधिक उपासरे, देरासर, मंदिर व स्थानक व सार्वजनिक स्थानों पर जैन धर्म के नमोकार महामंत्र का एक साथ जाप जीतो चेप्टर के माध्यम से हुआ।

 

 

इसी कड़ी में रामगंजमंडी में भी णमोकार महामंत्र का जाप किया गया श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के सभा परिसर में णमोकार की ध्वनि से वातावरण अलौकिक था। समाज के सभी बंधु सपरिवार सहित प्रातः बेला में मंदिर जी में पहुंचे एवं प्रातः 8:00 बजे से 9:30 बजे तक णमोकार मंत्र का अविरल भक्ति से ओतप्रोत होकर विश्व शांति की कामना लिए णमोकार मंत्र का जाप किया।

 

इसी के साथ श्री सुधर्म जैन स्थानक में परम पूज्य श्रृतधर श्री प्रकाश जी महाराज साहब के शिष्य पूज्य मुनि जी वीरेंद्र मुनि जी महाराज साहब एवं पूज्य श्री अमित मुनि जीमहाराज साहब, पूज्य श्री नितिन मुनि जी महाराज साहब ठाणा 3की सन्निधि में णमोकार मंत्र का जाप किया गया इसके बाद पूज्य साधु भगवन के मंगल प्रवचन हुए इसी क्रम श्री श्वेतांबर जैन मंदिर में भी णमोकार मंत्र का जाप किया गया एक साथ हुए णमोकार महामंत्र के जाप के द्वारा एक अलग ही ऊर्जा का संचार रामगंजमंडी नगर में देखने को मिला एवं समाज की भक्ति एवं श्रद्धा देखते बनी।

णमोकार दिवस का उद्देश्य
जैन धर्म मानवता का धर्म हैं जो हर प्राणी व जीव मात्र के कल्याण के लिए सोचता है,पूरे विश्व में शांति व सामंजस हो इसलिए विश्व नवकार महामंत्र दिवस के रूप में णमोकार मंत्र का जाप करके इस दिवस को मनाया गया।


णमोकार मंत्र दिवस मनाने काउद्देश्य
वर्तमान समय में विश्व में चल रहे गृह युद्धों एवं रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के मद्देनजर विश्व में शांति एवं सदभावना की व्यापक आवश्यकता है। जैन समाज भगवान महावीर के दिए गए संदेशों का अनुसरण करते हुए विश्व शांति के लिए सतत प्रयत्नशील है।

 

संपूर्ण विश्व में शांति सद्भाव प्रेम का संदेश प्रसारित हो इस उद्देश्य को लेकर णमोकार महामंत्र दिवस मनाया गया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *