नरेन्द्र मोदी ने कहा नवकार मंत्र एक ऐसा मार्ग है जो व्यक्ति को अन्दर से शुद्ध करता है
नई दिल्ली
सम्पूर्ण विश्व में आज नवकार मंत्र दिवस मनाया गया श्रमण भगवान महावीर स्वामी की जयंती के एक दिन पूर्व नवकार मंत्र का जाप किया गया जो एक अलग ऊर्जा को दे गया इसी क्रम मे दिल्ली के विज्ञानं भवन मे आयोजित समारोह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुचे और उन्होने भी नवकार मंत्र का जाप किया
प्रधानमंत्री सभी के बीच बैठे
श्री मोदी की आस्था देखते हुए बनी वे डायस पर नहीं बैठे बल्कि आम लोगो के बीच बैठे और जाप किया उन्होने जो नवकार मंत्र के विषय मे कहा अपने आप मे अद्भुत है उन्होने कहा जो इस मंत्र की आध्यात्मिक शक्ति है मै अपने आप मे अनुभव कर रहा हु

उन्होने मंत्र नमोकार को आस्था का केंद्र बताते हुए कहा की यह केवल अध्यात्मिक महत्व ही नहीं ये समाज को राह दिखाता है उन्होने इसे जन से जग तक की यात्रा बताया इस मंत्र का प्रत्येक पद ही नहीं बल्कि प्रत्येक अक्षर अपने आप मे मंत्र है

जैन धर्म हमे बाहरी दुनिया ही नहीं बल्कि खुद को जीतने की प्रेरणा देता है नरेन्द्र मोदी


प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नवकार मंत्र और जैन दर्शन पर विशेष प्रकाश डाला उन्होने कहा नवकार मंत्र कहता है स्वयं पर विश्वास करो स्वयं की यात्रा शुरू करो दुश्मन बाहर नहीं दुश्मन अन्दर है यह नकारात्मक सोच अविश्वास को दूर करता है और कहता है की स्वार्थ ही वो दुश्मन है जिन्हे जीतना ही असली विजय है यही वजह है की जैन धर्म हमे बाहरी दुनिया नहीं बल्कि खुद को जीतने की प्रेरणा देता है
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी 9929747312
