भारत गौरव गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी संघ का चाकसू की पावन धरा पर हुआ भव्य मंगल प्रवेश* *साधु का विहार जैन धर्म की प्रभावना का एक अंग है जहां-जहां साधु के चरण पड़ते हैं वहां मंगल ही मंगल हो जाते हैं आर्यिका विज्ञाश्री

धर्म

भारत गौरव गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी संघ का चाकसू की पावन धरा पर हुआ भव्य मंगल प्रवेश*

*साधु का विहार जैन धर्म की प्रभावना का एक अंग है जहां-जहां साधु के चरण पड़ते हैं वहां मंगल ही मंगल हो जाते हैं*

*आर्यिका विज्ञा श्री*

जयपुर/

परम पूज्य भारत गौरव जिनशासन प्रभाविका गणिनी गुरु मां 105 विज्ञाश्री माताजी का आज चाकसू की पावन धरा पर भव्य मंगल प्रवेश हुआ हुआ , कस्बे की सीमा पर जैन समाज ने बेन्ड बाजों द्वारा भव्य आगवानी की तथा गुरु मां के जयकारे लगाते हुए श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बालवाड़ी मंदिर जी के संत भवन में ठहराया जहां गुरु भक्तो ने पूज्य गुरु मां के पाद प्रक्षालन, आरती एवं मंगलगीतों के साथ आगवानी की तथा गुरु भक्त परिवार श्रीमान अशोक कुमार जी, अजय जी, विजय गंगवाल ने पूज्य गुरु मां के पाद प्रक्षालन कर पुण्यार्जन प्राप्त किया। जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजबाबू गोधा ने अवगत कराया कि कार्यक्रम में आर्यिका श्री का भरी धर्म सभा में मंगलाचरण ,चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन शास्त्र भेट के साथ कार्यक्रम की शुरुआत
हुई, तत्पश्चात पूज्य गुरु मां ने अपने मंगलमय प्रवचन में संबोधन देते हुए कहा साधु का विहार जैन धर्म की प्रभावना एक अंग है जहां-जहां साधु के चरण पडते हैं वहां मंगल ही मंगल हो जाते हैं, आज के इस मंगल प्रवेश को देखकर के आपका भी आनन्दित हुआ है| जैन ही नहीं बल्कि जैनेतर भी धर्म से प्रभावित होते हैं, धर्म के मार्ग को समझकर वे भी एक दिन जिनधर्म को अंगीकार करके सम्यग्दर्शन को प्राप्त करें इसी उद्देश्य से साधु स्वयं और पर के उपकार की भावना से विहार करते हैं पूजा गुरु मां के ससंघ सानिध्य में दिनांक 2 , 3 अप्रैल 2022 को श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बालवाड़ी में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन होगा।

*राजाबाबु गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *