श्री राम पक्षी अस्पताल व आचार्य श्री विद्यासागर गौ अस्पताल का हुआ शिलान्यासवाणी में पवित्रता और दिल में दया होगी तव मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के गुण आयेंगे –अविचल सागर जी महाराज
अशोक नगर–
संत शिरोमणि आचार्य श्री 108विद्यासागर जी महाराज आचार्य श्री 108समय सागर जी महाराज के आशीर्वाद परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री 108सुधासागरजी महाराज की प्रेरणा से नगर में एक परम पूज्य दया भावना फाउण्डेशन प्रेरक मुनि श्री अविचल सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में राम नवमी पर अशोक नगर जैन समाज श्री दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी द्वारा दया भावना फाउण्डेशन के संयोजन में श्री राम पक्षी उपचार अस्पताल एवं श्री विद्यासागर गो चिकित्सालय का शिलान्यास पुलिस थाने के पीछे संत निहार वाटिका में भगवान श्री राम भगवान महावीर के जय कारो के साथ किया गया।
आयोजन के क्रम में आचार्य श्री 108विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी एडिशनल एसपी गजेन्द्र सिंह कंवर श्वेतांबर समाज अध्यक्ष राजेन्द्र कोचर जैन समाज अध्यक्ष राकेश कासंल महामंत्री राकेश अमरोद कोषाध्यक्ष सुनील अखाई मंत्री शैलेन्द्र श्रागर मंत्री विजय धुर्रा मंत्री संजीव भारिल्य थूबोनजी अध्यक्ष अशोक जैन टींगू मिल सहित अन्य प्रमुख जनो दारा किया गया।
जैन समाज द्वारा गौ अस्पताल का निर्माण बहुत बड़ा काम है-कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी
इस दौरान कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने कहा कि जैन समाज दया भावना फाउण्डेशन के माध्यम से बहुत ही अच्छा काम कर रही है और गायों के लिए अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है हमने गायो को सुरक्षा देने के लिए शासन की नीति अनुसार हर बीस किलोमीटर पर गोठान बनाने की दिशा में काम किया है आपने जो मार्ग दर्शन दिया ऐसा काम करेंगे समारोह में पधारे मध्यप्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शार्मा ने कहा कि आज जैन समाज द्वारा श्री राम पक्षी अस्पताल का शिलान्यास भगवान श्री राम की जन्म जयंती पर किया जा रहा है मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है सरकार गायों की सुरक्षा व चिंता से अवगत हैं और लगातार काम कर रही है सभा में पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने भी संबोधित किया
* एक सो आठ अस्पताल बनने की दिशा में एक कदम है -मुनिश्री अविचल सागर जी महाराज
इस दौरान समारोह को सम्बोधित करते हुए मुनिश्री अविचल सागर जी महाराज ने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के समाधित्व हो जाने के बाद हमने संकल्प लिया कि उनके नाम से देश भर के हाईवे से जुड़े मार्गो पर एक सौ आठ गो व पशु अस्पताल व श्री राम पक्षी अस्पताल का निर्माण करेंगे ये अभी प्रारंभिक अवस्था है

सात आठ स्थानों पर अस्पताल चल रहे हैं आप लोगों ने जो उत्साह दिखाया उससे लगता है कि जीव दया के क्षेत्र में जो काम किया जा रहा है वह बहुत अच्छी गति से आगे बढ़ेगा धर्म सभा को आर्यिका रत्न श्री विंध्यश्री माता जी ने भी संबोधित किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312


