णमोकार रथ का निवाई आगमन पर जैन समाज ने किया स्वागत

धर्म

णमोकार रथ का निवाई आगमन पर जैन समाज ने किया स्वागत निवाई – विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर जीटो संस्था द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष में भ्रमण करता हुआ शनिवार को जैन समाज द्वारा णमोकार रथ का स्वागत किया गया। जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला एवं हितेश छाबड़ा ने बताया कि णमोकार रथ के निवाई आगमन पर नगर भ्रमण किया एवं श्रद्धालुओं ने जयधोष के साथ जैन ध्वजा दिखाकर अहिंसा सर्किल स्थित चंद्र प्रभु जैन मंदिर पर अगुवानी की।

 

 

इस अवसर पर विज्ञा तीर्थ अध्यक्ष सुनील भाणजा मंत्री महावीर प्रसाद पराणा शिखरचंद काला महावीर प्रसाद छाबड़ा ज्ञानचंद सोगानी मनोज पाटनी नवरत्न टोंग्या विमल सोगानी हितेश छाबड़ा पवन बोहरा त्रिलोक रजवास मुकेश बनेठा अनिल भाणजा रवि सारसोप अजीत बढ़ेरा सुरेन्द्र जैन कमलेश जैन नितिन जैन हेमराज नमक डब्बू संधी सुशील बनस्थली मोनू सारसोप राजकुमार जैन सहित कई युवा वर्ग मौजूद थे। उन्होंने बताया कि णमोकार रथ शनिवार को दोसा से रवाना होकर टोंक निवाई होता हुआ चाकसू पहुंचेगा।

 

णमोकार रथ का लक्ष्य भारतवर्ष में जैन धर्म की प्रभावना को बढ़ाना है।

 

इस दौरान णमोकार रथ भारत भ्रमण करता हुआ 9 अप्रैल को दिल्ली पहुंचेगा जहां पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धालुओं को सम्बोधन करेंगे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *