पालना झूलाने के साथ राजा सिद्धार्थ एवं भगवान महावीर का दरबार सजाया गयाभगवान महावीर महोत्सव के चलते घर घर मंगलाचार कार्यक्रम

धर्म

पालना झूलाने के साथ राजा सिद्धार्थ एवं भगवान महावीर का दरबार सजाया गयाभगवान महावीर महोत्सव के चलते घर घर मंगलाचार कार्यक्रम

निवाई – जैन समाज के श्रद्धालुओं द्वारा नसिंया जैन मंदिर के पास महावीर जयंती के महोत्सव के तहत शहर में घर घर मंगलाचार कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभांरभ विमला देवी पंकज जैन रेखा भाणजा राजकुमारी गिन्दोडी़ एवं आरव जैन ने भगवान महावीर स्वामी के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का मंगलाचरण प्रियंका पराणा निकिता जैन राशि जैन सीमा जैन एवं गुंजन जैन ने सामूहिक नृत्य के साथ किया गया। जौंला ने बताया कि घर घर मंगलाचार कार्यक्रम में भगवान महावीर का दरबार, पालना झूलाया, राजा सिद्धार्थ के साथ सामूहिक नृत्य जैसे अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओ ने संगीतमय पालना झूलाया एवं सैकड़ों महिलाओं ने भगवान महावीर स्वामी के गीतों एवं भजनों पर जमकर नृत्य किए। विमल जौंला एवं राकेश संधी ने बताया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत मनीषा पहाड़ी विनीता बगड़ी मैना जैन मंजू जैन नीलम सोगानी अर्चना सेदरिया आभा जैन आशा जैन अनिता गोयल राशि बोहरा विमला पीपलू अंजू जैन रेखा जैन सहित कई महिलाओं एवं बालिकाओं ने भगवान महावीर स्वामी की महिमा पर सामूहिक घर घर मंगलाचार कार्यक्रम करके भगवान महावीर का महत्व बताया गया। इस अवसर पर सभी महिलाओं को भात कार्यक्रम वितरण किया गया।

हितेश छाबड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में राजा सिद्धार्थ एवं माता त्रिशला को नाटिका के माध्यम से दिखाया गया जिसको देखने श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *