ऐसी थी चन्दनबाला लधु नाटिका के मंचन में उमड़े श्रद्धालुकोन कहता है भगवान् आते नहीं,चन्दनबाला की करुणा पुकार सुनकर भगवान महावीर आ गए
निवाई –
सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में जैन मुनि अनुसरण सागर महाराज के सानिध्य में शांतिनाथ जैन मंदिर में पर्युषण दशलक्षण महापर्व के दौरान जिन श्री महिला मण्डल द्वारा ऐसी थी चन्दनबाला लधु नाटिका का मंचन किया गया जिसमें
श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष सुनील भाणजा एवं प्रचार प्रसार संयोजक विमल जौंला ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ
अतिथियों द्वारा आचार्य अभिनन्दन सागर महाराज के चित्र का लोकार्पण करके दीप प्रज्ज्वलित किया गया।







लधु नाटिका कार्यक्रम की शुरुआत आशा चंवरिया अन्नू भाणजा संजू जैन रिंकु भाणजा एवं अंजू जगतपुरा ने मंगलाचरण किया। कार्यक्रम का संचालन संगीता गिन्दोडी ने किया। लधु नाटिका कार्यक्रम में चन्दनबाला का अभिनय प्रियल भाणजा ने किया। ऐसी थी चन्दनबाला लधु नाटिका में सेठ और सेठानी का दरबार लगाया गया जिसमें अन्तिमा गिन्दोडी सेठ जी एवं अंजू जैन सेठानी खुशबू भाणजा शकुंतला जैन आरवी गिन्दोडी मोना चंवरिया मधु भाणजा पिंकी बड़ागांव उर्मिला बटावती अंजू जगतपुरा रीना जगतपुरा सहित कई महिलाओं ने शानदार अभिनय किया। ऐसी थी चन्दनबाला लधु नाटिका में कोन कहता है भगवान आते नहीं। चन्दनबाला की करुणा पुकार सुनकर भगवान महावीर आ गए। मीडिया प्रभारी विमल जौंला एवं हितेश छाबड़ा ने बताया कि मुनि अनुसरण सागर महाराज के सानिध्य में दशलक्षण महापर्व के चलते सोमवार को उत्तम आकिंचन्य धर्म की विशेष पूजा अर्चना की गई। दशलक्षण महापर्व के तहत पूजा आराधना में गायक विमल जौंला ने भजनों की प्रस्तुतियां दी जिसमे श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य किए। जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराणा ने बताया कि नसिंया जैन मंदिर में आर्यिका विशेष मति माताजी के सानिध्य में आयोजित दशलक्षण महापर्व के तहत दशलक्षण मण्डल विधान का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्तम आकिंचन्य धर्म की विशेष पूजा अर्चना की।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी9929747312
