काठमाडू की पुत्री का जैन संस्कार विधि द्वारा विवाह संपन्न जैन संस्कारों को महत्व देते हुए यह विवाह सभी के लिए एक प्रेरणास्पद उदाहरण बन गया
मुंबई
काठमांडू निवासी श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के पूर्व अध्यक्ष श्रीमान सुशील जैन छाजेड़ की सुपुत्री पुजा जैन का शुभ विवाह, विले पार्ले मुंबई निवासी श्रीमान योगेश मेहता के सुपुत्र श्री मिहिर मेहता के साथ जैन संस्कार विधि द्वारा विवाह संपन्न हुआ । 24/11 /2022 को मुंबई के सहारा स्टार होटल में संपन्न इस मांगलिक अवसर पर *दोनों पक्षों द्वारा लेन-देन में पूर्णतया परहेज किया गया* । डेकोरेशन में भी अचित्त फूलों का उपयोग करते हुए जैन संस्कार को महत्व दिया गया।यह विवाह सभी के लिए एक प्रेरणास्पद उदाहरण बन गया।
जैन संस्कारक श्रीमान राकेश आच्छा , श्री कमलेश दुग्गल , दिनेश चौरसिया और विमल गादिया ने पूर्ण विधि-विधान से विवाह संस्कार संपन्न करवाया। मुंबई तेयूप के अध्यक्ष श्रीमान अविनाश गोगड़ ने अपने वक्तव्य में जैन संस्कार विधि की प्रशंसा करते हुए वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया एवं दोनों परिवारों को बधाई प्रेषित की । उपस्थित सभी स्नेही परिजनों ने नव दंपति को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए जैन संस्कार विधि की प्रशंसा की ।

आज की भौतिकता में जहां लोग धर्म संस्कृति को भूल दिखावे का जीवन जीना पसंद कर रहे हैं वहीं यह विवाह समारोह सभी को एक अनूठी सीख देता है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
