भामाशाह उदारमना व्यक्तित्व माणकचंद कटारिया की स्मृति में व्यापार संघ रामगंजमंडी एवं कटारिया परिवार की ओर से किया गया शरबत वितरण

धर्म

भामाशाह उदारमना व्यक्तित्व माणकचंद कटारिया की स्मृति में व्यापार संघ रामगंजमंडी एवं कटारिया परिवार की ओर से किया गया शरबत वितरण
रामगंजमंडी
उदारमना व्यक्तित्व भामाशाह श्रीमान माणकचंद कटारिया की द्वितीय पुण्यतिथि पर ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के सहयोग एवं उनके पुत्र श्रीमान महेश कटारिया के सौजन्य से कृषि उपज मंडी समिति में सभी को शरबत वितरण किया गया।
इस अवसर पर सभी ने काका साहब के योगदान को याद किया और सर्वप्रथम काका साहब के चित्र के समक्ष ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के संरक्षक श्रीमान त्रिलोकचंद सांवला, व्यापार संघ अध्यक्ष मुकेश धाकड़, उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल कोषाध्यक्ष सुनील जैन सचिव योगेश गुप्ता सहसचिव लड्डलाल बेसलाश्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के उपाध्यक्ष कमल जैन के द्वारा काका साहब के चित्र के समक्ष माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर काका साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के संजय पतीरा प्रकाश धारीवाल एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के व्यक्ति मौजूद रहे वरिष्ठ व्यापारी श्रीमान कालूराम धाकड़ आदि सभी ने काका साहब के योगदान को सराहा समारोह का संचालन करते हुए श्री अभिषेक जैन लुहाड़िया ने कहा की काका साहब के योगदान को व्यापारी काश्तकार एवं रामगंजमंडी का प्रत्येक जन जन उनकी स्मृति को संजोए हुए है उन्होंने कहा उनके योगदान को रामगंज मंडी नगर नहीं भूला सकता। 

आपको बता दे काका साहब के संस्कारों का प्रभाव उनके पुत्र महेश कटारिया में साफ देखा जा सकता है।

 

 

काका साहब की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र द्वारा काका साहब द्वारा परमार्थिक कार्य हेतु अपनी और से संग्रहित की गई राशि को जीव दया परोपकार एवं सामाजिक कार्यों को समर्पित की थी।

   

जो एक प्रेरणादायक उदाहरण है। इसके साथ ही काका साहब की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके पुत्र द्वारा भारत विकास परिषद के सहयोग से अपनी और से नेत्र शिविर का आयोजन किया था।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *