साध्वी गुणरंजना श्री जी की आगवानी मे उमडा रामगंजमंडी

धर्म

साध्वी गुणरंजना श्री जी की आगवानी मे उमडा रामगंजमंडी नगर
रामगंजमडी


रविवार की प्रातः अनुपम बेला मे साध्वी गुणरंजना श्री जी का वर्षायोग 2022 हेतु नगर आगमन हुआ। समस्त भक्तजन उन्हे लेने शांतिनाथ दिगंबर जैन नसिया गए वहा से उन्हे ढोल नगाडो के साथ आदर्श विद्या मंदिर स्कूल  पर लाया गया। जहा साध्वी श्री ने स्कूल का अवलोकन किया।इस अवसर स्कूल प्रमुख रूपचंद लाडवा मोजूद रहे। वही नगर वासियों ने वहा साध्वी श्री का अभिनन्दन किया।वही से भव्य शोभायात्रा आरभ हुयी। यह मंगल शोभायात्रा बहुत अभूतपूर्व थी। जगह जगह तोरण द्वार लगे हुए थे।

आगवानी मे जगह जगह रंगोली अभूतपूर्व थी

इस शोभायात्रा मे बाल गोपाल ध्वज लेकर चल रहे थे।महिला वर्ग विशेष परिवेश भक्ति नृत्य करते चल रही थी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी। जगह जगह साध्वी श्री भव्य आगवानी की गयी। साथ ही साध्वी श्री का दिगंबर जैन समाज रामगंजमंडी द्वारा भी भव्य अभिनन्दन किया गया। व साध्वी श्री ने शांतिनाथ भगवान के दर्शन कर प्रभु की  वन्दना की। यह शोभायात्रा गोवर्धननाथ मंदिर धर्मशाला पहुची।जहा धर्म सभा हुयी


इन पलो मे भानपुरा गरोठ विधायक देवीलाल धाकड़, मदन दिलावर विधायक रामगंजमंडी, रामगंजमंडी नगरपालिका अध्यक्ष देवीलाल सेनी, भवानीमंडी नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा आदि की मौजूदगी रही।व इन सभी का भाव भीना अभिनन्दन श्रीसंघ की और से किया गया। साथ ही बाहर से आए धर्मप्रेमी बंधुओ का,व पत्रकारो का अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर हुकुम बाफना, सुभाष बाफना, आदि ने भी अपने विचार रखे। इस धर्म सभा की शुरुआत भाव भीना मंगलाचरण बालिका मंडल द्वारा प्रस्तुत किया गया। साथ ही महिलामंडल की और से मंगलाचरण गीत गाया गया।उत्साह इतना था कि भक्त लगभग 3 घंटो से अधिक समय तक भक्त एक टक जमा रहे। वहीभक्तिमय भजनों की प्रस्तुति ओ गुरु. माँ थारो चेला बनू मे, जिसका गुरु माँ से लगाव हो गया, जिनके चरणों मे रिद्धि सिद्धि का वास है आया चातुर्मास है।जेसे भाव भीने भजनों से वातवरण भक्तिमय बना रहा। दूर दराज से आए भक्तो ने भी इसमे अपनी सहभागिता दी। इन भाव भीनी बेला मे स्थानक श्रीसंघ की और से रूपचंद लाडवा ने गुरुवर्या का शब्दरुपी अभिनन्दन किया। इन पलो मे भानपुरा गरोठ विधायक देवीलाल धाकड़ ने संत महिमा का बखान किया व राजनीती को विकृती से बचाने वाला धर्म है।और धर्म और सदमार्ग पर लाने वाले हमारे संत है। इस धर्मसभा का कुशल संचालन अजित पारख ने किया। व आभार राजकुमार पारख (लिटिल भाई) ने प्रेषित किया।
रामगंजमंडी राम की मंडी है यहाँ कभी कबड्डी नहीं होती गुणरंजनाश्री
साध्वी श्री ने सभा के अंत अपना मंगल आशीर्वचन दिया जो भावविभोर कर देने वाला था उन्होने कहा यह राम की  मंडी रामगंजमंडी है यहाँ कभी कबड्डी नहीं होती यहाँ कभी खेल नहीं होता यहाँ खुशबू महकती है। उन्होने मर्मस्पर्शी उदगार के साथ कहा राग से विराग की और, ममता से समता की और, बढते हुए संयम मे रंगने का परम लक्ष्य होना चाहिए। उन्होने कहा मै आपको जगाने आई हु साथ ही उन्होने स्वाध्याय करने पर जोर दिया।अगर आपके भीतर जिनवाणी का प्रवेश हो गया तो कल्याण हो जाएगा। हमे यदि निखरना है तो धर्म से ही निखार आएगा। यदि हम निखर.गए तो परिवार राष्ट्र भी निखर जाएगा। साथ ही उन्होने कहा हमे आत्म कल्याण करना है। यह लक्ष्य होना चाहिए। रामगंजमंडी प्रेम भाव धर्म की नगरी है आपने अभूतपूर्व प्रवेश कराया है चातुर्मास अन्दर की बेटरी को रिचार्ज करता है।
अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *