*गुरुमां आर्यिकाश्री पूर्णमति माताजी ससंघ का ओल्ड ईदगाह कॉलोनी जैन मंदिर में हुआ मंगल प्रवेश
**आगरा**
गुरुमां आर्यिकाश्री पूर्णमति माताजी ससंघ ने श्री आदि नाथ दिगंबर जैन मंदिर नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी से 27 मार्च को मंगल विहार कर ओल्ड ईदगाह कॉलोनी स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश किया।
जहां ओल्ड ईदगाह जैन समाज ने शोभायात्रा के साथ गुरुमां संघ का भव्य स्वागत किया और साथ ही गुरुमां का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया| गुरुमां ससंघ ने मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन किए| इसके बाद मंदिर प्रांगण में गुरुमां के मंगल सानिध्य में विशाल धर्मसभा का आयोजन किया गया|

इस दौरान बाहर से पधारे जैन समाज बंधुओ ने गुरुमां के समक्ष श्रीफल भेंट किया

|इस अवसर पर रिखब चंद जैन,अतुल जैन अजय जैन,सचिन जैन,राजकुमार जैन अमित जैन बॉबी,अजित जैन, रविन्द्र जैन,अनिल जैन,आशीष जैन, विकास जैन,शारदा जैन,अलका जैन,रेखा जैन रेणु जैन,दीप्ति जैन, पूनम जैन,समस्त ओल्ड ईदगाह कॉलोनी जैन समाज के लोग मौजूद रहे|


राजकुमार जैन से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
