जैन जनगणना 2027 : अबकी बार 2 करोड़ पार!

धर्म

जैन जनगणना 2027 : अबकी बार 2 करोड़ पार!

 

आगरा में सकल जैन समाज की महत्वपूर्ण बैठक, जनगणना में हर जैन परिवार की सही पहचान दर्ज कराने का लिया संकल्प

 

आगरा।

भारत में होने वाली जनगणना 2027 को लेकर जैन समाज ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सकल जैन समाज आगरा के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक नारायण भवन, श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, हरीपर्वत, आगरा परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री प्रदीप जैन (पीएनसी) ने की, जबकि संयोजन श्री मनोज जैन बांकलीवाल ने किया।

 

बैठक में ‘जैन जनगणना 2027—अबकी बार 2 करोड़ पार’ के संकल्प के साथ समाज के प्रत्येक परिवार तक जनजागरूकता पहुंचाने पर जोर दिया गया।

 

धर्म और जाति को लेकर दी महत्वपूर्ण जानकारी

 

जैन जनगणना अभियान के विशेषज्ञ श्री नयन जैन, गुरुग्राम एवं शिवांगी जैन ने जनगणना में पूछे जाने वाले सवालों की जानकारी देते हुए कहा कि जैन समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए यह समझना बेहद जरूरी है कि धर्म और जाति अलग-अलग प्रश्न हैं।

 

धर्म से संबंधित जानकारी मांगे जाने पर जैन व्यक्ति को अपनी धार्मिक पहचान ‘जैन (Jain)’ दर्ज करनी है, जबकि जाति संबंधी प्रश्न में अपनी वास्तविक जाति की जानकारी देनी है।

 

उन्होंने भाषा के संबंध में भी समाजजनों को जागरूक करते हुए बताया कि हिन्दी के साथ दूसरी भाषा के रूप में प्राकृत भाषा का उल्लेख किया जाए।

 

‘लेट एवरी जैन काउंट’ अभियान का उद्देश्य—एक भी जैन परिवार न छूटे

 

बैठक में ‘लेट एवरी जैन काउंट’ जागरूकता अभियान की जानकारी देते हुए बताया गया कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनगणना के दौरान देश का कोई भी जैन परिवार छूटे नहीं और प्रत्येक जैन व्यक्ति की धार्मिक पहचान सही तरीके से दर्ज हो।

 

अभियान का संदेश है—

 

‘लेट एवरी जैन काउंट’ — हर जैन की गिनती हो, हर जैन की पहचान दर्ज हो।

 

पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना, जातिगत आंकड़े भी होंगे एकत्र

 

बैठक में बताया गया कि जनगणना 2027 भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी। साथ ही जाति से संबंधित आंकड़े भी जनगणना प्रक्रिया में एकत्र किए जा रहे हैं। ऐसे में समाज के प्रत्येक व्यक्ति और परिवार का जागरूक रहना बेहद महत्वपूर्ण है।

 

विभिन्न जैन संगठनों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

 

बैठक में आगरा दिगंबर जैन परिषद की ओर से अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, कार्याध्यक्ष निर्मल कुमार जैन मोठ्या, उपाध्यक्ष राजेंद्र जैन एडवोकेट, महामंत्री मनीष जैन ठेकेदार, अर्थमंत्री राकेश जैन पर्दा सहित अनेक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

श्री दिगंबर जैन शिक्षा समिति की ओर से महामंत्री जितेंद्र जैन, पारसबाबू जैन और अमित सेठी उपस्थित रहे।

 

श्री श्वेतांबर स्थानक जैन समाज से अध्यक्ष सुरेंद्र जैन एवं मंत्री अनिल जैन, श्रीमती सुमन सुराना (दिवाकर प्रकाशन), श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्री संघ से शरद चौडरिया एवं अशोक कोठारी ने सहभागिता की।

 

इसके अलावा बीजेएस के प्रदेश चेयरमैन अंकेश जैन, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र जैन, छीपीटोला के अध्यक्ष मनोज जैन बल्लो, दीपक जैन, प्रवीण जैन पूर्व पार्षद, कुमार मंगलम जैन, अनुज जैन क्रांति, राकेश जैन बजाज, नरेश लुहाड़िया, नेमकुमार जैन, अभिषेक जैन सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

बैठक में सभी ने मिलकर जनगणना 2027 के प्रति जैन समाज में व्यापक जागरूकता लाने और हर जैन परिवार की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *