पर्यूषण पर्व का हुआ शुभारंभ जिनालय में हो रही है भक्ति आराधना
रामगंजमंडी
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धर्म आराधना एवं भक्ति का पर्यूषण पर्व का शुभारंभ मंगलवार से शुरू हो गया सुबह से ही भक्तों का जिनालयो में आने का सिलसिला जारी रहा वह सभी भक्तजन पूजन एवं भक्ति आराधना में दिखाई दिए।
महावीर दिगंबर जैन मंदिर महामंत्री पदम सुरलाया ने बताया कि सुबह से ही भक्तों का आने का सिलसिला शुरू हो गया अभिषेक के क्रम में अच्छी खासी कतार लगी हुई दिखाई दी। उन्होंने बताया कि पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व पर दशलक्षण पर्व पर श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर पर भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी दिनांक 19 सितंबर मंगलवार को प्रथम अभिषेक शांतिधारा के पुण्य लाभ देवेंद्र रजत सरवाड़िया, द्वितीय शांतिधारा के पुण्य लाभ अशोक महावीर मयंक बाबरिया को प्राप्त हुआ।

10 लक्षण पर्व की बेला में प्रतिदिन 10 लक्षण महामंडल विधान किया जाएगा जिसका आज विधि विधान के साथ शुभारंभ कर दिया गया


दशलक्षण महामंडल विधान पर मुख्य मंगल कलश स्थापना का सौभाग्य प्रियंका दिनेश सबद्रा व अन्य चार कलश स्थापना का सौभाग्य अनिता कमलेश सरवाड़िया, रश्मि महेंद्र ठौरा, सुलोचना संतोष लाम्बाबांस,और मधु पदम सुरलाया को प्राप्त हुआ। संध्याकाल पर भक्तामर स्तोत्र से मंत्रित 48 दीपकों द्वारा महा आरती का सौभाग्य रमेशचन्द गौरव खटोड़ को मिला।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपॉर्ट
