हमारे ऋषियों ने वसुदेव कुटुंबकम का संदेश दिया है प्रज्ञासागर महाराज
भवानीमंडी
परम पूजनीय तपोभूमि प्रणेता पर्यावरण संरक्षक आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज भवानीमंडी में विराजमान है जहां पूरा नगर धर्म की गंगा में डुबकी लगा रहा है।
मंगलवार की प्रातः बेला में गुरुदेव ने अपने मंगल प्रवचन में भक्ति की शक्ति पर अपना उद्बोधन दिया आचार्य श्री ने कहा कि जो भी भगवान की शरण में आता है, वह सब कुछ पा लेता है आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज एवं आचार्य श्री भरत सागर महाराज का उदाहरण देते हुए महाराज श्री ने भक्ति की शक्ति को विस्तार से समझाया।

संध्याकालीन आनंद यात्रा में महाराज श्री ने इंसानियत को जगाने और सही दिशा में मार्गदर्शन की जरूरत पर बल दिया। आज के वर्तमान परिपेक्ष पर ध्यान आकर्षित करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि आज के समय में लोग सब कुछ पाना चाहते हैं लेकिन करने के लिए तैयार नहीं होते। हमारे ऋषियों ने वसुदेव कुटुंबकम का संदेश दिया है, जहां हर व्यक्ति महत्वपूर्ण है।
उन्होंने परिवार के मुखिया के विषय में कहा कि घर के मुखिया की सोच स्पष्ट और सशक्त होनी चाहिए, नहीं तो घर में अराजकता का माहौल बन सकता है। आजकल बच्चे जन्म से जिद्दी नहीं होते, बल्कि उन्हें माता-पिता का अति लाड प्यार जिद्दी बना देता है।
उच्च संस्कारों से ही एक बच्चा ग्रेजुएट नहीं बल्कि ग्रेट बनता है। धार्मिक आयोजन में जैन समाज के साथ अन्य वर्ग के श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312





